IPL 2025 Final: श्रेयस अय्यर की ताकत से कांपेगा RCB! डिविलियर्स-बांगर ने खोला क्रिकेटर की बड़ी खूबी का राज

पंजाब किंग्स ने IPL 2025 के फाइनल में दमदार एंट्री मार ली है और इसकी सबसे बड़ी वजह रहे कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में 87 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। अब उनसे खौफ खा रही है आरसीबी, जो 3 जून को फाइनल में पंजाब से भिड़ने जा रही है।

श्रेयस की इस पारी ने दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। संजय बांगर से लेकर एबी डिविलियर्स तक, हर कोई उनकी 'सबसे बड़ी ताकत' पर फिदा हो गया है।

Shreyas Iyer

'दबाव में भी साझेदारी बनाना, श्रेयस की सबसे बड़ी खूबी'
संजय बांगर ने JioHotstar पर बातचीत में कहा कि, श्रेयस ने ना सिर्फ खुद रन बनाए, बल्कि दूसरे छोर पर बल्लेबाजों को भी खुलकर खेलने दिया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे बॉलर के खिलाफ जो शॉट खेले- जैसे यॉर्कर पर थर्ड मैन के ऊपर से बाउंड्री- वो क्लास के उदाहरण हैं। मैच बैलेंस में था, लेकिन उन्होंने अनुभव और धैर्य से गेम को पंजाब की तरफ मोड़ा।'

बांगर ने इस बात पर जोर दिया कि श्रेयस ने गेंदबाजों को सही समय पर टारगेट किया और किसी भी वक्त घबराए नहीं।

'न भावुक होते हैं, न घमंडी...यही है श्रेयस की ताकत'
एबी डिविलियर्स ने इस पारी को 'out of this world' करार देते हुए कहा कि, बुमराह की स्लिप के ऊपर से खेली गई वो बाउंड्री...मेरे लिए वो IPL की बेस्ट शॉट्स में से एक थी। श्रेयस अंडर प्रेशर भी शांत रहते हैं। वो न घमंडी होते हैं, न ज्यादा भावुक- हमेशा बैलेंस में रहते हैं। यही वजह है कि वो लगातार प्रदर्शन कर पा रहे हैं।'

डिविलियर्स ने आगे कहा कि पंजाब को इस प्लेयर से आगे भी काफी उम्मीदें होंगी, खासकर फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में।

फाइनल में अब सामना RCB से
अब पंजाब का मुकाबला 3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। क्वालिफायर-1 में पंजाब को RCB ने हराया था, लेकिन अब श्रेयस की कप्तानी और फॉर्म ने मैच को रोमांचक बना दिया है। क्या RCB फिर दबदबा दिखाएगी या श्रेयस की ताकत इस बार इतिहास रचेगी? जवाब फाइनल में मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+