PBKS vs MI: बारिश के बाद इतने बजे शुरू होगा मैच, पंजाब-मुंबई में किसे होगा फायदा?-
PBKS vs MI IPL 2025 Qualifier 2: अहमदाबाद में बारिश शुरू होने की वजह से मुंबई और पंजाब के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही थी। बारिश के कारण मैदान को कवर्स से ढका गया था ताकि पिच और आउटफील्ड सुरक्षित रह सकें। मैच में पहले ही टॉस हो चुका है, जिसमें पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
बारिश के चलते मैच में देरी (PBKS vs MI IPL 2025 Qualifier 2)
बारिश के चलते खिलाड़ी मैदान पर उतर नहीं पाए हैं और मैच की शुरुआत टाल दी गई थी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कुछ समय बाद बारिश रुक गई। बारिश रुकी जिसके बाद मैच को दोबारा 8 बजकर 25 मिनट पर शुरू करने का अपडेट आया। लेकिन बारिश ने दोबारा खलल डालने का काम किया। अब फिर बारिश रुक गई है और पहली गेंद अब 9:45 पर फेंका जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ करीबी जीत के बाद मुंबई फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना दमखम दिखाना चाहेगी।

कम से कम 5 ओवर खेलना जरूरी
बारिश के कारण अगर मैच के दौरान खेल बाधित होता है तो मैच की लंबाई कम की जा सकती है या उसे देर से शुरू किया जा सकता है। नियम के अनुसार हर टीम को कम से कम 5 ओवर खेलने जरूरी होते हैं ताकि मैच का नतीजा घोषित किया जा सके। यदि लगातार बारिश होने से 5 ओवर भी पूरे नहीं हो पाते, तो मैच को रद्द कर दिया जाता है। बारिश रुकने के बाद दोबारा मैच शुरू होने की उम्मीद है।
बारिश से पंजाब को होगा फायदा
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर 2 के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं किया गया है। यदि बारिश या अन्य कारणों से यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो लीग स्टेज के बाद अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वर्तमान स्थिति के अनुसार, पंजाब किंग्स लीग में मुंबई इंडियंस से ऊपर हैं। इसलिए, अगर क्वालिफायर 2 का मैच रद्द होता है, तो पंजाब किंग्स को सीधे फाइनल में जगह मिल जाएगी। फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications