PBKS vs MI: 3 खिलाड़ी जो आज मुंबई इंडियंस के लिए साबित हो सकते हैं तुरुप का इक्का
PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आज दूसरे क्वालीफायर में जो टीम हार जाएगी,उसे बाहर होना पड़ेगा। फाइनल खेलने का सपना भी टूट जाएगा और टाइटल जीतने के लिए फिर से एक साल तक के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मुंबई ने पांच टाइटल जीते हैं।
पंजाब किंग्स को इतने सालों बाद अब भी अपने पहले ख़िताब का इंतजार है। हालांकि मुंबई के पास प्लेऑफ़ मैचों में खेलने का लम्बा अनुभव है। उसे देखते हुए कह सकते हैं कि आज के मैच में उनके कुछ खिलाड़ी धमाल मचाने का काम करते हुए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव: इस सीजन सूर्या ने अपने बल्ले से तहलका मचाने का काम किया है। उन्होंने हर गेंदबाज के सामने सहजता से रन बनाए हैं और आज के मैच में भी उनका बल्ला चलने से मुंबई इंडियंस का कार्य आसान हो सकता है।सूर्या इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 15 मुकाबले खेलते हुए कुल 673 रन बनाए।
जॉनी बेयरस्टो: दूसरा नाम इस लिस्ट में जॉनी बेयरस्टो का लिया जाना चाहिए। उन्होंने रिक्ल्टन की जगह खेलते हुए गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में तहलका मचाने का काम किया था। बेयरस्टो का बल्ला अगर चल जाता है, तो मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा स्कोर करना आसान हो जाएगा। नई गेंद पर उनके बल्ले से धमाकेदार शॉट देखने को मिलते हैं।
जसप्रीत बुमराह: गुजरात के लिए एलिमिनेटर मैच का पासा पलटने वाले गेंदबाज का नाम जसप्रीत बुमराह है। उन्होंने धांसू अंदाज में खेलते हुए तहलका मचा दिया और अहम मौके पर आकर विकेट झटका। इस सीजन बुमराह की फॉर्म भी तगड़ी रही है, उन्होंने कुल 11 मुकाबले खेलने के बाद 18 विकेट झटके हैं। आज के मैच में अगर वह सधी हुई गेंदबाजी कर कुछ बड़े विकेट लेते हैं, तो मुंबई के लिए काम आसान हो सकता है और फाइनल की राह बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications