IPL 2023: आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, PBKS बनाम MI के मुकाबले में ये गेंदबाज बरपाएंगे कहर

आईपीएल के 46वें मैच में पंजाब किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबलों को जीतकर मैदान में उतर रही हैं।

PBKS

IPL 2023, PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली एमआई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब हर मैच जीतना होगा। वहीं शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम घर में जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। एमआई, आठ मैचों में आठ अंक के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स नौ मैचों में 10 अंक के साथ छठे स्थान पर है।

आईपीएल का 46वां मैच यह मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेला जाएगा, जहां एलएसजी और पंजबा के बीच आईपीएल इतिहास का दूसरा बड़ा मुकाबला देखने को मिला था। ऐसे में आज भी हाई स्कोर मैच की उम्मीद है। ऐसे में गेंदबाजों पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन-तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट गिरा सकते हैं।

अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी मुंबई के लिए बनेगी चुनौती
आईपीएल का 16वां सीजन पंजाब किंग्स के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए काफी शानदार जा रहा है। गेंद के साथ उनका कमाल अब तक हर कोई देख चुका है। उन्होंने अब तक के 9 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। सिंह 19.66 के औसत से गेंदबाजी कर रहे हैं। पीबीकेएस बनाम एमआई मुकाबले में उनके खाते में दो से अधिक विकेट आ सकते हैं।

पीयूष चावला मुंबई की जीत में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका
मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। चावला ने अब तक आठ मैचों में 17.38 के औसत, 7.29 की इकॉनमी और 14.30 के स्ट्राइक रेट से कुल 13 विकेट अपने नाम किए हैं। पीयूष उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो आज के पीबीकेएस बनाम एमआई मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य आज के मैच में टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने पर भी रहेगा।

जेसन बेहरेनडॉर्फ कर सकते हैं दमदार वापसी
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अहम विकेट लिए है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की स्विंग के आगे बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका कम ही मिलता है। मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्, के बीच मैच बेहरेनडॉर्फ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पारी की शुरुआत में विकेट लेने की उनकी क्षमता से टीम को शुरुआती बढ़त हासिल करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने अब तक आठ विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: Suryakumar Yadav ने एक ओवर में ढेर किया IPL इतिहास का सबसे महंगा गेंदबाज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+