PBKS vs KKR: केकेआर की तूफानी गेंदबाजी में उड़ी पंजाब किंग्स, 111 के स्कोर पर पारी समाप्त

PBKS vs KKR Score: केकेआर के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। पंजाब ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए दर्शकों को निराश किया। एक के बाद एक कई विकेट गंवाते हुए पंजाब किंग्स 111 के कुल स्कोर पर ही सिमट गई।

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने कुछ अच्छे शॉट जड़े और पहले विकेट के लिए 39 रनों की भागीदारी की। प्रियांश आर्य 12 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

pbks vs kkr

यहाँ से मामला बदलने लगा। अच्छी बैटिंग कर रहे प्रभसिमरन से पहले श्रेयस अय्यर चलते बने, वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। बाद में प्रभसिमरन भी 15 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने और विकेटों की झड़ी सी लग गई। केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने शुरुआती तीन ओवरों में ही 3 विकेट हासिल किये।

जोश इंग्लिस का आईपीएल डेब्यू खराब गया। वह 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद मैक्सवेल का विकेट भी गिर गया। वह महज 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। स्पिन गेंदबाजों के सामने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए।

PBKS vs KKR: उदास हुईं प्रीति जिंटा

पंजाब ने 86 रनों के कुल स्कोर पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए। हर्षित राणा की धाकड़ गेंदबाजी के बाद सुनील नारेन और वरुण चक्रवर्ती ने मोर्चा संभाल लिया और विकेट लेना जारी रखा। स्टेडियम में बैठीं प्रीति जिंटा का चेहरा भी काफी उदास नज़र आया।

PBKS vs KKR: हर्षित राणा का धमाल

शशांक सिंह ने अंत में कुछ अच्छे शॉट खेलने का प्रयास किया और सम्मानजनक स्कोर तक टीम को लेकर जाने का प्रयास किया लेकिन वह 18 के निजी स्कोर पर वह आउट हो गए। पंजाब किंग्स 16वें ओवर में आकर 111 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।हर्षित राणा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। वरुण चकवर्ती और सुनील नारेन को 2-2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+