PBKS vs KKR Dream11: किसे बनाएं आज के मैच में ड्रीम XI का कप्तान? 3 प्लेयर्स करेंगे पॉइंट्स की बारिश
PBKS vs KKR Dream11: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच धमाल देखने को मिलेगा और दोनों टीमों के बीच टक्कर होने की संभावना रहेगी। मुल्लानपुर के मैदान पर बल्लेबाजों के धमाके देखने को मिले हैं। इस मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही धांसू प्रदर्शन बल्लेबाज कर सकते हैं।
अंक तालिका में अगर स्थिति देखी जाए, तो दोनों टीमों की कंडीशन कुछ ज्यादा अच्छी नहीं कह सकते हैं। केकेआर ने 6 मैचों में 3 जीत दर्ज कर पांचवां स्थान हासिल किया है। वहीं पंजाब किंग्स ने 5 मैचों में तीन जीत के साथ छठा स्थान हासिल किया है। आज जीतने वाली टीम ऊपर चली जाएगी।

दोनों ही तरफ से कुछ ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन्होंने धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ऐसे में ड्रीम इलेवन टीम में उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। केकेआर और पंजाब किंग्स दोनों टीमों के पास धांसू प्लेयर्स की फ़ौज मौजूद हैं। तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको आज कप्तान बनाया जा सकता है।
पहला नाम: यहाँ पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य का नाम आना ही चाहिए। प्रियांश ने इस सीजन धांसू सैकड़ा जमाया है और अन्य मैचों में भी उनकी बल्लेबाजी काफी तूफानी अंदाज में देखने को मिली है। ऐसे में उनको कप्तान बनाने का प्रमुख दावेदार माना जा सकता है।
दूसरा नाम: एक और नाम पंजाब किंग्स से ही है और वह श्रेयस अय्यर हैं। आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ बने अय्यर की बैटिंग में धमाका देखने को मिला है। वह बेहतरीन फॉर्म में भी हैं और क्रीज पर जितनी देर रहते हैं, तेजी से ही खेलते हैं। इस सीजन कुछ अच्छी पारियां वह खेल चुके हैं।
तीसरा नाम: इस लिस्ट में तीसरा नाम केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चकवर्ती का है। वरुण को पिच से कोई मतलब नहीं होता है। ट्रैक से मदद नहीं भी मिले, तो वह अपनी गूगली से बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी विभाग से वही कप्तान बनाने लायक प्लेयर हैं।












Click it and Unblock the Notifications