Chandigarh Weather: क्या रद्द होगा PBKS vs GT का मैच? टॉस से पहले IMD के अलर्ट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

Mullanpur Weather, PBKS Vs GT Match: आईपीएल के 19वें सीजन के चौथे मुकाबले में आज यानि 31 मार्च को पिछले साल की उपविजेता (Runners-up) पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होने जा रहा है। यह रोमांचक भिड़ंत मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे। एक्शन से पहले जानते हैं कि चंडीगढ़ में मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

दरअसल, गिल के लिए यह सीजन काफी अहम है, क्योंकि हाल के दिनों में टी20 फॉर्मेट में उनकी जगह को लेकर काफी चर्चा रही है। विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गिल इस बार मैथ्यू हेडन की देखरेख में अपनी स्ट्राइक रेट और अटैकिंग खेल से आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे।

Shreyas Iyer and Marcus Stoinis

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की कमान अनुभवी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। अय्यर आईपीएल के इतिहास में एक सफल कप्तान रहे हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया है। पंजाब की टीम इस बार अय्यर की कप्तानी में अपने पहले खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

PBKS vs GT: Head to Head: पंजाब बनाम गुजरात में किसका पलड़ा भारी?

दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो मुकाबला बराबरी का रहा है। अब तक खेले गए 6 मैचों में से 3 पंजाब ने और 3 गुजरात ने जीते हैं, जिससे साफ है कि मंगलवार को फैंस को एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है।

Mullanpur, New Chandigarh Weather: कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम?

चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मैच के दौरान मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इलाके में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जिसके तहत ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बिजली कड़कने को लेकर 'येलो वॉच' भी जारी है।

मैच के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रियल फील भी 33 डिग्री के आसपास ही रहेगा। आसमान में 63% तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बारिश की संभावना फिलहाल 25% जताई गई है। हालांकि, मैच के समय तापमान गिरकर 21 डिग्री के आसपास आ सकता है, लेकिन हवा की रफ्तार और उमस खिलाड़ियों के लिए चुनौती पैदा कर सकती है।

पिच रिपोर्ट और टॉस की भूमिका

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के सपोर्टिव मानी जाती है, लेकिन यहां तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती मदद मिलने की उम्मीद है। इस मैदान पर औसत स्कोर 170 रन के करीब रहता है, हालांकि पिछले कुछ मैचों में यहां 200 से अधिक का स्कोर भी देखा गया है। दिसंबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच में यहां 213 रन बने थे, जिससे साफ है कि बाउंड्री छोटी होने का फायदा बल्लेबाजों को मिलेगा।

शाम के वक्त ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। पिच पर मौजूद नमी का फायदा उठाने के लिए पेसर्स को अपनी लाइन-लेंथ पर कंट्रोल रखना होगा।

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन द्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली। मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+