DC vs PBKS: पृथ्वी शॉ के बाद राइली रूसो ने जड़ा शानदार अर्धशतक, पंजाब को मिला 214 रनों का लक्ष्य

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में हो रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। डीसी के लिए कप्तान डेविड वार्नन और पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरूआत दी।

DC vs PBKS

DC vs PBKS Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रोचक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच धर्मशाला में हो रहा है। दिल्ली के खिलाफ कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर हो डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ शानदार शुरूआत की। दिल्ली ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। पंजाब को दिल्ली ने 214 रनों का लक्ष्य दिया है।

पावरप्ले में वार्नर और शॉ ने किया कमाल
दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वार्नर के साथ ओपनिंग करने आए पृथ्वी शॉ ने लंबे समय के बाद अपने हाथ खोले। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे शॉ ने पंजाब के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई शानदार साझेदारी के दम पर डीसी का स्कोर पावरप्ले के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 61 रन पर पहुंच गया।

अर्धशतक से चूके कप्तान डेविड वार्नर
कप्तान डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ के बीच की साझेदार सौ रन तक पहुंचती इससे पहले ओपनिंग को बड़ा झटका लगा। डीसी ने 94 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इस दौरान कप्तान डेविड वॉर्नर 31 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। सैम करन के ओवर में शिखर धवन ने उनका कैच लपक लिया।

अर्धशतक के साथ पृथ्वी शॉ ने की शानदार वापसी
कप्तान वार्नर के बाद पृथ्वी शॉ का साथ देने क्रीज पर आए राइली रूसो ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को जारी रखा। इस दौरान दूसरे छोर पर बिना रुके शॉ की धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रही। खराब फॉर्म को भुलाकर उन्होंने एक के बाद एक बड़े शॉट खेले। 6 मैच में खराब प्रदर्शन के बाद जिस युवा को अगले पांच मैच में बाहर बैठना पडा उसने आते ही जोरदार वापसी की। शॉ ने 36 गेंद में 6 चौके और 1 छक्का के मदद से अपना शानदार अर्धशतक जड़ दिया।

54 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए पृथ्वी शॉ
शानदार फॉर्म में चल रहे दिल्ली के तूफानी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को सैम करण ने फाइन लेग पर अथर्व तायडे के हाथों कैच कराया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर शॉ अपना विकेट गंवा बैठे। पृथ्वी शॉ 38 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।

आते ही छा गए राइली रूसो, 25 गेंद में जड़ा अर्धशतक
पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद राइली रूसो का साथ देने क्रीज पर फिलिप साल्ट आए। वहीं दूसरे छोर पर रूसो की तूफानी पारी जारी रही। राइली रूसो ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने आतिशी पारी खेलते हुए 29 गेंद पर 60 रन पूरे किए, और टीम का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 172 पर पहुंचा दिया। इस दौरान साल्ट ने भी जमकर हाथ खोले।

पंजाब को मिला 214 रनों का लक्ष्य
राइली रूसो ने 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। वहीं साल्ट ने 14 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाए। दिल्ली ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर पंजाब को 214 रनों का लक्ष्य दिया है।

पंजाब प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कर्रन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: कोच बनकर दिल्ली की नैया पार लगाएंगे सौरव गांगुली? इरफान पठान ने DC के थिंक टैंक को दिया बड़ा सुझाव

Recommended Video

    IPL 2023: Prabhsimran के शतक से खुश होकर Preity Zinta ने लगाया बल्लेबाज को गले | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन
    डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+