IPL 2023: कोच बनकर दिल्ली की नैया पार लगाएंगे सौरव गांगुली? इरफान पठान ने DC के थिंक टैंक को दिया बड़ा सुझाव
IPL: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स को अगले सीजन के लिए सौरव गांगुली को अपना मुख्य कोच बनाने पर विचार करना चाहिए। गांगुली वर्तमान में डीसी के लिए क्रिकेट निदेशक की भूमिका में हैं।

IPL 2023, Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर मुकाबले में आपको जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि, डीसी (DC) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, वहीं गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। आईपीएल का 16वां सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा है।
दिल्ली के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह टीम की खराब बल्लेबाजी रही है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने डीसी के मुख्य कोच को लेकर बड़ा सुझाव दिया है।
पूर्व क्रिकेटर ने सलाह दी है कि इस साल खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के अगले सीजन के लिए सौरव गांगुली को मुख्य कोच की जिम्मेदारी दे सकती है। गांगुली को इस साल मार्च में डीसी द्वारा क्रिकेट के निदेशक (Director Of Cricket) के रूप में नियुक्त किया गया और उन्हें महिला प्रीमियर लीग टीम, SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल और ILT20 में दुबई कैपिटल सहित कैपिटल फ्रैंचाइजी के सभी वर्टिकल का प्रभार दिया गया है।
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने पहले 2019 सीजन के दौरान डीसी के मेंटर के रूप में कार्य किया था, जब उन्होंने रिकी पोंटिंग के साथ काम किया था, लेकिन आईपीएल 2023 का 16वां सीजन दिल्ली के लिए काफी निराशाजनक रहा है, क्योंकि वे टूर्मानेंट के पहले पांच मैच हार गए थे। हालांकि, दिल्ली ने अगले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की थी, लेकिन सीएसके और पीबीकेएस से मिली हार ने उन्हें प्लेऑफ से ही बाहर कर दिया।
दरअसल, आज 17 मई को धर्मशाला में पीबीकेएस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले से पहले पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुझाव दिया कि डीसी डगआउट में गांगुली की उपस्थिति एक बड़ी बात है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि गांगुली को अगले सीजन के लिए मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, क्योंकि वह टीम में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि, 'दिल्ली डगआउट में सौरव गांगुली की उपस्थिति एक बड़ी बात है। मुझे लगता है कि अगर दादा को कोच की जिम्मेदारी दी जाती है, तो वह इस टीम में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। दादा को भारतीय खिलाड़ियों के मनोविज्ञान का ज्ञान है। वह जानते हैं कि कैसे करना है, और दिल्ली को इसका फायदा जरूर उठाना चाहिए।
Recommended Video
टॉस के वक्त वॉर्नर ने कहा है कि उनकी टीम अब अगले सीजन की तैयारी में जुट गई है और इस लिहाज से गांगुली को बदले हुए रूप में देखना गलत नहीं होगा। वर्तमान में दिल्ली ने अब तक के 12 मैचों में से सिर्फ चार मैच जीते हैं, जबकि आठ मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications