PBKS vs CSK: पंजाब ने चेन्नई को दिया 188 रन का लक्ष्य, शिखर धवन ने खेली विस्फोटक पारी

मुंबई, अप्रैल 25। IPL 2022 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 188 रनों का लक्ष्य दे दिया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत बहुत धीमी रही थी, लेकिन डेथ ओवर्स में लिविंगस्टोन और शिखर धवन की विस्फोटक पारी की बदौलत यह स्कोर 187 तक पहुंच गया।

Recommended Video

    IPL 2022: PBKS vs CSK: Punjab के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए Kagiso Rabada | वनइंडिया हिंदी
    Punjab Kings vs Chennai Super Kings

    धवन ने खेली 88 रन की पारी

    पंजाब की ओर से शिखर धवन ने सबसे अधिक 88 रनों की पारी खेली। आईपीएल का 200वां मैच खेल रहे शिखर धवन ने इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े। धवन ने आईपीएल करियर का 46वां अर्द्धशतक पूरा किया। धवन ने 37 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। बता दें कि शिखर धवन की यह 200वें मैच में किसी भी खिलाड़ी के द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। धवन के अलावा भानुका राजपक्षे ने 32 गेंदों में 42 रन का योगदान दिया। राजपक्षे ने अपनी पारे में 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। आखिर में लिविंगस्टोन ने 7 गेंदों में 19 रन की छोटी और तूफानी पारी खेली।

    आपको बता दें कि पहले पावरप्ले तक पंजाब का स्कोर 37 रन था और 1 विकेट गिर गया था। पहला विकेट गिरने के बाद भानुका राजपक्षे क्रीज पर आए और उन्होंने धवन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी सिर्फ 71 गेंदों में हुई। इस साझेदारी को ड्वेन ब्रावो ने राजपक्षे को आउट कर तोड़ा। वह 32 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भानुका का कैच एक्सट्रा कवर पर शिवम दुबे ने पकड़ा। इस सीजन PBKS की ये पहली शतकीय साझेदारी रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+