PBKS vs CSK: रोमांचक मैच में 11 रन से हारी चेन्नई, बेकार गई धोनी-रायडू की पारी
मुंबई, अप्रैल 25। IPL 2022 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से मात दे दी है। इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई की जीत की उम्मीदें आखिरी ओवर तक थी, जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन धोनी के आउट होने के साथ ही सभी उम्मीदें टूट गईं और सीएसके को सीजन की छठवीं हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी भी चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

पंजाब की जीत के हीरो रहे धवन-धवन
इस मुकाबले में शिखर धवन बल्लेबाजी में और ऋषि धवन गेंदबाजी में पंजाब की जीत के हीरो रहे। शिखर धवन ने 59 गेंदों में 88 रन की पारी खेली थी, जबकि ऋषि धवन ने अंडर प्रेशर गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में एमएस धोनी का विकेट निकाला। धोनी का विकेट गिरने के बाद ही पंजाब की जीत सुनिश्चित हो गई। ऋषि धवन ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए। धोनी के अलावा उन्होंने शिवम दुबे को आउट किया था।
आपको बता दें कि इस मैच के बाद पंजाब किंग्स पॉइंट टेबल में छठें स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की यह 8 मैचों में चौथी जीत है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की 8 मैचों में ये छठी हार है। टीम ने अब तक केवल 2 ही मैच जीते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 का स्कोर बनाया था। शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 88 रन बनाए। CSK की ओर से ड्वेन ब्रावो 2 विकेट लिए। चेन्नई की ओर से बल्लेबाजी में अंबाती रायडू ने सबसे अधिक 78 रन बनाए। चेन्नई का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। रॉबिन उथप्पा (1) मिचेल सैंटनर (9) और शिवम दुबे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गे।












Click it and Unblock the Notifications