PBKS vs CSK, Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? जानें Mullanpur की पिच रिपोर्ट
PBKS vs CSK, Pitch Report: IPL 2025 का रोमांच मंगलवार को उस वक्त अपने चरम पर होगा, जब पंजाब किंग्स (PBKS) अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना करेगी। मुकाबला मोहाली के नजदीक स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
दोनों ही टीमें इस समय अंक तालिका में वापसी की राह पर हैं और ऐसे में सवाल यह है कि- आज की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी या गेंदबाजों के लिए?

PBKS vs CSK: पिच रिपोर्ट: Pitch Report
मुल्लांपुर की पिच अब तक बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव मानी गई है। यहां बाउंड्रीज छोटी हैं और आउटफील्ड तेज़, जिससे बड़ा स्कोर बनना आसान होता है। हालांकि, यह पिच पूरी तरह सपाट नहीं है- जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स और मीडियम पेसर्स को टर्न और ग्रिप मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम यहां ज्यादातर बार पीछा करना पसंद करती है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस (dew) की भूमिका अहम हो सकती है।
PBKS vs CSK: वेदर रिपोर्ट: Weather Report
मुल्लांपुर में मंगलवार को तापमान 35°C से शुरू होकर रात तक 27°C तक गिरने की संभावना है। ह्यूमिडिटी 18% से 34% के बीच रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी और थकान दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि बादलों की मौजूदगी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है- यानी मैच पूरी तरह बिना रुकावट के होने की उम्मीद है।
PBKS vs CSK: घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
पंजाब किंग्स के लिए यह मैदान अब तक कुछ खास साबित नहीं हुआ है। यहां खेले गए 6 में से सिर्फ 1 मैच में उन्हें जीत मिली है, जबकि 5 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
- सबसे ज़्यादा स्कोर: 183 रन
- सबसे कम स्कोर: 142 रन
- अब तक का सबसे बड़ा स्कोर: 205/4 (राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स, 2025)
PBKS vs CSK: हेड-टू-हेड: चेन्नई का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से CSK ने 16 बार जीत दर्ज की है जबकि PBKS ने 14 बार। हालांकि हाल के वर्षों में पंजाब की पकड़ इस मुकाबले में मजबूत होती दिखाई दी है।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, नाथन एलिस, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।












Click it and Unblock the Notifications