पैट कमिंस होंगे ऑस्ट्रेलिया के अगले ODI कप्तान, तेज गेंदबाज रचेगा कंगारूओं के लिए इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को 50 ओवर के फॉर्मेट से आरोन फिंच के संन्यास के बाद टीम का अगले कप्तान के तौर पर चुना गया है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज कमिंस 27वें वनडे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन जाएंगे और टीम को 2023 वर्ल्ड कप में लीड करेंगे जो भारत में होने जा रहा है।

फिंच के रिटायरमेंट के बाद डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी बड़े दावेदार के तौर पर उभरे थे। हालांकि वार्नर दिया गया लाइफटाइम लीडरशिप बैन अभी तक लगा हुआ है। कुल मिलाकर पैट कमिंस के लिए रास्ते बनते चले गए।
सेलेक्शन चीफ जॉर्ज बेली ने कहा है कि, टेस्ट टीम की कप्तान करते हुए पैट ने बहुत शानदार काम किया है और हम उनकी भारत में 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए लीड करते देख रहे हैं।
इसके साथ ही पैट कमिंस पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे जिसने इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली और वे शेन वॉर्न के बाद पहले बॉलर भी बन गए हैं जो सीमित ओवर में क्रिकेट में कंगारूओं की अगुवाई करेगा।
अभी कमिंस के डिप्टी के घोषणा नहीं की गई है। हालांकि कप्तानी मिलने से पहले कमिंस बता चुके हैं कि उनको बाकी लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। कमिंस ने कहा था, हर एक मैच खेलना वास्ताविकता नहीं है। हमारे पास कई काम के लोग हैं जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं।
इस साल टी20 क्रिकेट फोकस में रहा जो वर्ल्ड कप की ओर जा रहा है। अगले साल एक अलग वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है। लेकिन अगले छह महीनों में 15 टेस्ट मैच के साथ, मैं नहीं मानता कि आप कप्तान से उम्मीद करेंगे कि वह एक मैच खेलेगा क्योंकि वह एक कप्तान है।
फिंच के रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने वनडे सीरीज खेलनी है जो कमिंस की कप्तानी की पहली वनडे सीरीज होगी। तीन मैचों की सीरीज के बाद टेस्ट मैच पर फोकस होगा।












Click it and Unblock the Notifications