सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कई भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा करते हैं कमाई, जानिए कितनी है पैट कमिंस की नेट वर्थ
Pat Cummins Net Worth: आईपीएल के लिए अब माहौल बनना शुरू हो गया है। टीमों ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया। हैदराबाद की कप्तानी इस बार पैट कमिंस करेंगे, पिछली बार एडन मार्करम कप्तान थे।
इस सीजन के लिए पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा है। कई टीमों के साथ लगी बोली अंत में हैदराबाद ने जीत ली और कमिंस को शामिल कर लिया। कमिंस की नेट वर्थ की बात करें, तो वह कई भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा कमा लेते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें, तो पैट कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुबंध से करोड़ों रुपये मिलते हैं। जहाँ भारत के खिलाड़ियों को सबसे ऊपरी ग्रेड में 7 करोड़ मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 12 से 16 करोड़ तक कमाते हैं। 2022 में कमिंस को 14 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला था। यहाँ वह भारतीयों से आगे निकल जाते हैं।
आईपीएल में उनको इस बार 20 करोड़ से ज्यादा की रकम मिलेगी। भारत के किसी भी क्रिकेटर के पास इतना बड़ा अनुबंध नहीं है। भारतीयों से वहां भी कमिंस आगे हैं। अनुमान के अनुसार पैट कमिंस एक साल में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं। उनकी सालाना इनकम की बात करें, तो यह 25 करोड़ भारतीय रुपयों के करीब हैं।
पैट कमिंस के पास 15 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें हैं और 9 करोड़ की संपत्ति अलग से है। उन्होंने जितना कमाया है, उसका डोनेशन भी दिया है। भारत में कोरोना वायरस के समय कमिंस ने 50 हजार डॉलर का डोनेशन दिया था। वह भारत में डोनेट करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी थे।
अगर उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए, तो यह 350 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इतनी नेट वर्थ टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों की भी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा की सम्पत्ति 220 करोड़ के करीब है। रविन्द्र जडेजा 120 करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं। बुमराह भी 55 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं।
नोट: यह जानकारी अलग-अलग सोर्स आधारित है, वनइंडिया पूरी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है












Click it and Unblock the Notifications