Pat Cummins Ruled Out: स्टीव स्मिथ फिर बने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान, एशेज के पहले टेस्ट से कमिंस हुए बाहर
Pat Cummins Ruled Out: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एशेज 2025-26 की शुरुआत से पहले एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान पैट कमिंस आधिकारिक तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। कमिंस पीठ की चोट के कारण यह अहम मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। पैट कमिंस को पीठ के निचले हिस्से में 'लम्बर बोन स्ट्रेस' की समस्या है, जिसके कारण वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।
स्टीव स्मिथ को मिली टीम की कप्तानी (Pat Cummins Ruled Out)
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। कमिंस की अनुपस्थिति में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे। दूसरा टेस्ट मैच कमिंस की वापसी हो सकती है। क्योंकि दूसरा टेस्ट 4 नवंबर से शुरू होने वाले उस मैच के लिए अभी काफी समय है। ऐसे में वह रिकवरी कर सकते हैं।

पहले भी कप्तानी कर चुके हैं स्टीव स्मिथ
कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ एक बार फिर टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्मिथ 2021 से कमिंस के उप-कप्तान के रूप में छह बार ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व कर चुके हैं। कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। इन छह मैचों में से उन्होंने पांच में टीम को जीत दिलाई है। उनका यह अनुभव एशेज जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम के लिए बेहद अहम साबित होगा।
कमिंस ने दिया था अपडेट
पिछले कुछ हफ्तों से कमिंस की उपलब्धता को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। अक्टूबर 2025 की शुरुआत में पैट कमिंस ने खुद अपनी चोट की स्थिति और वापसी की समय-सीमा पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनके पहले टेस्ट में खेलने की संभावना कम है। कमिंस ने अपने अपडेट में बताया था कि मैं आज दौड़ रहा हूं और लगभग हर दूसरे दिन दौड़ रहा हूं।
हर रन थोड़ा लंबा हो रहा है, और फिर हम अगले हफ्ते गेंदबाजी की तैयारी में लग जाएंगे। स्पाइक्स पहनकर मैदान पर गेंदबाजी करने में शायद मुझे कुछ हफ्ते और लगेंगे। लेकिन पिछले कुछ हफ्ते अच्छे रहे हैं। हर सेशन बेहतर और बेहतर महसूस हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications