Pat Cummins, IPL Auction: आईपीएल ऑक्शन में पैट कमिंस ने रचा इतिहास, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

IPL 2024 Auction: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। एसआरएच को गेंदबाजी विभाग में एक खिलाड़ी की तलाश थी जिसकी पिछले दो सीजन में कमी थी। कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और फिर नवंबर में वनडे विश्व कप में खिताबी जीत दिलाई।

गेंदबाज ने अहमदाबाद में वनडे विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था और श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के विकेट लिए थे, जिससे भारतीय पारी पटरी से उतर गई थी। जबकि कमिंस की टी20 गेंदबाजी हमेशा अच्छी नहीं रही है, तेज गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार बड़ी रकम प्राप्त की है। 2019 की नीलामी में कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था।

Pat Cummins

मंगलवार, 19 दिसंबर को कमिंस ने सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2023 की नीलामी में 18.50 करोड़ रुपये में बिके थे। यह पहली बार था कि आईपीएल नीलामी में 20 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ा गया था। कमिंस हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथी और हाल के समय के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों में से एक ट्रैविस हेड के साथ जुड़ गए हैं। इससे पहले नीलामी में हेड को 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

मिचेल स्टार्क ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 ऑक्शन उम्मीद से ज्यादा रोमांचक रहा। इस सीजन पहली बार दो खिलाड़ियों ने 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। सबसे पहले पैट कमिंस को एसआरएच (SRH) ने 20.50 करोड़ रुपये में गए खरीदा, इसके बाद मिचेल स्टार्क ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया, स्टार्क को केकेआर ने रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया जो कि किसी भी आईपीएल खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे अधिक कीमत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+