'पहली बार जब मैं मिला तो..,' डिजाइनर के प्यार में दिल हार बैठे थे SRH के कप्तान, दिलचस्प है कमिंस की लव स्टोरी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस आज के खेल में बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। कमिंस वर्तमान में आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी का आनंद ले रहे हैं। आईपीएल भी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस सीजन की सबसे खतरनाक टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इस आर्टिकल में हम, उस लव स्टोरी की बात करेंगे, जहां डिजाइनर के प्यार में दिल हार बैठे थे कप्तान।

दरअसल, पैट कमिंस मुख्य रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, लेकिन निचले क्रम में बल्ला उठाकर टीम को जीताने की कला भी जानते हैं। अगस्त 2022 में पैट ने अपने लंबे समय के प्यार रेबेका बेकी कमिंस उर्फ़ बोस्टन के साथ न्यू साउथ वेल्स स्टेट की एक कोस्टल सिटी बार्यन बे में शादी की थी।

pat cummins with becky boston

साल 2013 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
दिलचस्प बात ये है कि इस कपल का एक बेटा भी है, जोकि शादी से 9 पहले ही इस दुनिया में आ चुका था, जिसका नाम एल्बी है। दोनों की प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई थी। पैट कमिंस ने लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2020 में बेहद ही रोमेंटिक अंदाज में बेकी को प्रपोज किया था

घुटनों के बल बैठकर बेकी को किया प्रपोज
कमिंस अपनी प्रेमिका को एक पिकनिक स्पॉट पर लेकर गए थे, जहां घुटनों के बल बैठकर बेकी को शादी के लिए मनाया था। एक इंटरव्यू में बैकी ने खुद इस बात का खुलासा किया था। पैट कमिंस की पार्टनर बेकी बोस्टन इंग्लैंड की रहने वाली हैं और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने बीए ऑनर्स में डिग्री हासिल की है।

ये भी पढ़ें- Team India Head Coach: टीम इंडिया के हेड कोच को कितनी मिलती है सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

पैट ने द एज को इंटरव्यू में बताया कि, 'पहली बार जब मैं बेकी से मिला, तो मैंने उसे बताया कि मैं एक यूनीवर्सिटी का छात्र था, क्योंकि तकनीकी रूप से मैं था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+