इस भारतीय ने जीत लिया पैट कमिंस का दिल, दो मैचों के बाद ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का हैरान करने वाला रिएक्शन

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच में हार का सामना करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए एडिलेड में धांसू जीत दर्ज कर ली और सीरीज में भी बराबरी कर ली। सीरीज में अभी तीन मैच और बचे हुए हैं। ऐसे में दोनों टीमों की तरफ से जोर आजमाइश देखने को मिलने वाली है।

एडिलेड टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है जिन्होंने उनको खासा प्रभावित किया है। कमिंस को एक युवा खिलाड़ी ने अपने गेम से प्रभावित किया है। हालांकि कमिंस इस प्लेयर को आईपीएल से जानते हैं।

pat cummins

नितीश रेड्डी ने अपनी बैटिंग से इस सीरीज के दो मैचों में धमाल मचाया है। कमिंस का बयान उनके लिए आया है। कमिंस का कहना है कि आईपीएल में मैंने नितीश रेड्डी को काफी खेलते हुए देखा है। वास्तव में वह काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। परिस्थितियों के अनुकूल हो जाते हैं। इस सीरीज में उन्होंने कुछ अच्छे, रैंप शॉट, पुल और ड्राइव खेले हैं।

उल्लेखनीय है कि पर्थ और एडिलेड दोनों में नितीश रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा है। 22 साल के नितीश ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में 54 से ज्यादा की औसत से कुल 163 रन बनाए हैं। कंगारू तेज गेंदबाजों की उन्होंने जमकर खबर ली है।

ऑस्ट्रेलियाई पेसरों के खिलाफ नितीश रेड्डी ने कुल 6 छक्के जमाए हैं। भारत के लिए पहले किसी अन्य बल्लेबाज ने यह कारनामा नहीं किया। इस सीरीज में रेड्डी अब तक कुल 7 छक्के जमाने में सफल रहे हैं। आने वाले तीन मैचों में भी उनके बल्ले से कमाल की बैटिंग होने की उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+