Babar Azam ने अरशद नदीम को लेकर कही ऐसी बात कि हो गए ट्रोल, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

Paris Olympics 2024 Babar Azam Trolled: पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भाला फेंक में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। इस शानदार जीत का जश्न पूरे पाकिस्तान में मनाया जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम सहित कई लोगों ने नदीन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। हालांकि, सोशल मीडिया पर बाबर ने बधाई देते हुए एक बड़ी गलती कर दी।

बाबर आज़म से हो गई बड़ी गलती

बाबर आज़म ने अरशद नदीम की इस उपलब्धि की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पाकिस्तान ने अपना आखिरी गोल्ड मेडल 30 साल पहले जीता था। वास्तव में पाकिस्तान ने पिछला ओलंपिक गोल्ड 1984 में जीता था। यानी पकिस्तान ने 40 साल पहले गोल्ड जीता था, जबकि 32 साल में पाकिस्तान का पहला ओलंपिक मेडल है।

Paris Olympics 1

फैंस ने किया जमकर ट्रोल

इतना ही नहीं बाबर आजम ने इस ट्वीट में गलत अरशद नदीम को टैग कर दिया। जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसा पहली बार नहीं है जब बाबर को ऑनलाइन इसी तरह की गलतियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी कई मौकों पर बाबर आजम इस तरह की गलतियां करते रहे हैं।

मोहम्मद रिज़वान ने कही ये बात

बता दें कि ओलंपिक में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ थ्रो करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। जैसे ही उन्होंने गोल्ड मेडल जीता, मोहम्मद रिजवान और शादाब खान समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट किया। मोहम्मद रिज़वान ने अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि एक असाधारण एथलीट का स्वर्ण पदक। मेरे भाई, तुम पर इससे ज़्यादा गर्व नहीं हो सकता। तुम सराहनीय हो। तुम्हारी चमक और गौरव अंतरराष्ट्रीय मंच पर बना रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+