पाकिस्तानी प्लेयर्स की सैलरी 3000 रुपये की गई, कंगाल बोर्ड के निर्णय के बाद बाबर आज़म ने किया खेलने से मना
Pakistan Cricket Team: चैम्पियंस ट्रॉफी में स्टेडियमों के ऊपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी रकम खर्च की थी। हर दिन कुछ न कुछ बताया जाता था कि आज स्क्रीन लग गई, जंगले लग गए और सीटें भी नई आ गई हैं। भारत को इसके बाद कोसा जाता था कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है।
चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन समाप्त होने के बाद पता चला कि बोर्ड तो घाटे में चला गया है और अब औकात सामने आ गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए प्लेयर्स के ऊपर हे चाबुक चला दिया और मैच फीस काट दी।

अपने घरेलू टूर्नामेंट नेशनल टी20 कप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्लेयर्स की फीस में कटौती करने का फैसला लिया है, ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं। एक मैच के लिए पहले पाक प्लेयर्स को वहां की करेंसी में 40000 रुपये मिलते थे, जो भारत की करेंसी में 12000 होते हैं। अब यही फीस पाकिस्तानी करेंसी में 10 हज़ार हो गई है, जो भारत में 3000 होती है।
इसके अलावा रिजर्व प्लेयर्स को सिर्फ 1500 रुपये मिलने वाले हैं। मोहम्मद रिज़वान जैसे प्लेयर्स भी इस इवेंट में खेलेंगे, तो फीस उनको भी इसी तरह मिलेगी। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी बनाया जा रहा है कि पाक क्रिकेट बोर्ड एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट में ही कंगाल हो गया है।
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान में जाकर खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया के मैचों का आयोजन पाकिस्तान में कराने का निर्णय लिया गया और भारत ने इवेंट में खिताबी जीत भी दर्ज की लेकिन पाक को नुकसान हुआ।
चैम्पियंस ट्रॉफी से Pakistan Cricket को नुकसान
रिपोर्ट्स के अनुसार चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को करीबन 60 करोड़ भारतीय रुपयों का नुकसान हुआ है और यह राशि उनकी करेंसी में 195 करोड़ रुपये हो जाती है। यह उनके लिए एक बड़ा नुकसान है क्योंकि अरबों रुपये उन्होंने अपने स्टेडियमों की कंडीशन ठीक करने में लगाए थे।
Pakistan Cricket Team के दिग्गज का फैसला
इस बीच न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में बाबर आज़म को शामिल नहीं किया गया, उनको नेशनल टी20 लीग में भाग लेने के लिए कहा गया लेकिन बाबर ने वर्कलोड की बात कहकर खेलने से मना कर दिया, उनके साथ नसीम शाह ने भी यही किया है।












Click it and Unblock the Notifications