ट्रक में खुद सामान लोड करती दिखी पाकिस्तान टीम, खिलाड़ी ने बताया सच, कहा- हमें तो....
Pakistani players load luggage: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। शुक्रवार को पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में एंट्री की। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह सभी खिलाड़ी अपना सामान खुद उठाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो: दरअसल, ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपना सामान ट्रक में खुद ही उठा कर रखना पड़ा। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस वीडियो पर लगातार फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया की मेहमाननवाजी से नाखुश नजर आ रहे हैं। वह लगातार ऑस्ट्रेलिया को भी ट्रोल कर रहे हैं।

अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी: वहीं अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफ़रीदी ने इस वीडियो पर चुप्पी तोड़ दी है। अफरीदी ने बताया कि उन्हें उनकी टीम को अगली फ्लाइट पकड़नी थी और समय ज्यादा नहीं था। सभी खिलाड़ियों ने अपने सामान को खुद ही ट्रक में लोड करना शुरू कर दिया। सभी खिलाड़ी अपना समय बचाना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास अपनी अगली फ्लाइट पकड़ने के लिए केवल 30 मिनट थे। हमने अपना सामान खुद लोड करने में मदद की। क्योंकि वहां सिर्फ दो लोग थे। हम इसे जल्दी से पूरा करना चाहते थे और समय बचाना चाहते थे।
पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल: वर्ल्ड कप में हार के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार बदलाव हो रहे हैं। बाबर आजम तीनों ही फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ चुके हैं। वहीं टेस्ट में अब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शान मसूद को कप्तान बनाया गया है। वहीं शाहीन अफरीदी टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा पीसीबी ने मोहम्मद हफीज को क्रिकेट अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की कोशिश टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम अभी नंबर वन पर है। ऐसे में उनकी कोशिश सीरीज में जीत हासिल कर अपनी जगह को सुरक्षित रखने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications