पहलगाम हमले के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जताई IPL खेलने की इच्छा, जानें कौन है ये क्रिकेटर
IPL 2025: पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों द्वारा पहलगाम में किये गए हमले के बाद देश भर में तनाव है और लोग गुस्से में हैं। पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग भी जोर से उठ रही है। पीएम मोदी ने भी आतंकियों को नहीं बख्शे जाने की बात कही है। इस बीच पाकिस्तान से एक क्रिकेटर का अलग ही बयान आया है।
एक पाक प्लेयर ने आईपीएक में खेलने की इच्छा जताई है। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद आमिर हैं, जिनको मैच फिक्स के लिए बैन करके वापस लाया गया था। अब उनका कहना है कि वह भारत से आईपीएल में खेलने का पूरा प्रयास करेंगे।

पाकिस्तान के एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि मौके मिलने पर मैं निश्चित ही आईपीएल में खेलने वाला हूँ। मौका नहीं मिलने पर मैं पाकिस्तान सुपर लीग के लिए खेलूँगा। अगले वर्ष आईपीएल में खेलने का मौका मेरे पास आएगा तो मैं इसमें खेलने के लिए जरुर जाऊँगा।
गौरतलब है कि इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी की वजह से आईपीएल और पीएसएल दोनों इवेंट्स एक साथ हो रहे हैं। आमिर ने कहा कि अगले वर्ष ऐसा नहीं होगा। अगर मैं पहले पीएसएल के लिए चुना जाऊँगा, तो उसमें खेलूँगा क्योंकि इसे छोड़ने पर फिर बैन करने का खतरा होता है।
इंग्लैंड से आवेदन का प्लान
गौरतलब है कि आमिर ये सभी बातें इस वजह से कह रहे हैं क्योंकि वह इंग्लैंड की नागरिकता लेने वाले हैं। उनकी पत्नी वहां से है और आमिर इंग्लैंड का पासपोर्ट लेने की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके बाद वह इंग्लैंड से आईपीएल में खेलने के लिए आवेदन करने वाले हैं। हालांकि काम आसान नहीं होगा क्योंकि फिक्सिंग वाले इंसानों के लिए आईपीएल में कोई जगह नहीं है।
अजहर महमूद ने यही किया था
पाकिस्तान के अजहर महमूद भी भारत में आकर आईपीएल खेलने में सफल रहे हैं और उनका रास्ता भी इंग्लैंड से होते हुए ही बना था। अजहर महमूद ने ब्रिटिश नागरिकता लेते हुए आईपीएल तक का सफर तय कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications