Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs PAK: यादगदार जीत के बाद किंग कोहली ने नेट्स में भी कर दी पाकिस्तानी गेंदबाज की धुनाई, लगाए दनादन शॉट्स

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार 23 अक्टूबर को भारत को एक यादगार जीत दिलाई। कोहली ने अकेले दम पर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत दिला दी।

ICC T20 World Cup Virat Kohli Batting: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार 23 अक्टूबर को भारत को एक यादगार जीत दिलाई। कोहली ने अकेले दम पर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत दिला दी। चेज मास्टर कोहली मेलबर्न में अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने एक छोर से टीम को संभाले रखा और अंतिम ओवर में टीम को जीत दिलाने का काम किया।

नीदरलैंड्स से होगा अगला मुकाबला

नीदरलैंड्स से होगा अगला मुकाबला

भारतीय टीम को अब गुरुवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मुकाबला खेलना है। सिडनी में होने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह भारतीय टीम सिडनी पहुंची और यहां नेट्स पर जाकर खूब अभ्यास किया। विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने नेट्स पर लंबे समय तक अभ्यास किया।

पाकिस्तान के बॉलर ने कोहली को कराया अभ्यास

पाकिस्तान के बॉलर ने कोहली को कराया अभ्यास

विराट कोहली नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान खूब शॉट्स लगाते नज़र आए। मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने के बाद नेट्स में भी विराट कोहली ने पाकिस्तानी गेंदबाज की धुनाई कर दी। पाकिस्तान के गेंदबाज मुहम्मद इरफान जूनियर भारत के खिलाफ नेट्स में काफी समय तक गेंदबाजी की। इस दौरान कोहली ने उनकी गेंदों पर खूब शॉट्स लगाने का काम किया।

विराट कोहली को बताया बेस्ट खिलाड़ी

विराट कोहली को बताया बेस्ट खिलाड़ी

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मुहम्मद इरफान जूनियर ने विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कोहली की जमकर तारीफ की। इरफान ने कहा कि विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की पारी खेली। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभ्यास के बाद मुझे शुभकामनाएं दी। एक लीजेंड के मुंह से खुद की तारीफ सुनना काफी अच्छा लगा।

पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते थे इरफान

पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते थे इरफान

उन्होंने कहा कि मैं 2019 से ही सिडनी में हूं और अलग-अलग टीमों को नेट्स में प्रैक्टिस कराता रहा हूं। इस दौरान उन्होंने दो बार स्टीव स्मिथ को आउट करने में भी कामयाबी हासिल की है। पीएसएल में लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तान्स और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के लिए खेलने वाले मुहम्मद इरफान पाकिस्तान टीम के लिए खेलना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी टीम की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+