IPL: आईपीएल में सालों बाद होगी पाकिस्तानी क्रिकेटर की एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटर की वापसी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में एक नई हलचल मच सकती है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, जो अब तक इस लीग से बाहर थे आगामी आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं।
यह खबर पाकिस्तान और भारत दोनों देशों में चर्चा का विषय बन चुकी है, क्योंकि कई सालों से पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर आईपीएल खेलने का प्रतिबंध था।
मोहम्मद आमिर की आईपीएल में खेलने की इच्छा
मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए दो बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है, अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक अहम नाम बन चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एक शो में कहा कि, अगर मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिला, तो मैं इसे जरूर स्वीकार करूंगा। उनके इस बयान से यह साफ है कि वह आईपीएल में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह रास्ता आसान नहीं होगा।

2026 में आईपीएल में खेलने का लक्ष्य
पाक क्रिकेटर आमिर ने 2026 में आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि अगर उन्हें अगले साल आईपीएल में खेलने का अवसर मिलता है, तो वह इसे जरूर खेलेंगे। उनके इस बयान से साफ है कि वह इस सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ कानूनी और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
ब्रिटेन के पासपोर्ट के लिए आवेदन और आईपीएल में अवसर
मोहम्मद आमिर की पत्नी नरजिस ब्रिटेन की नागरिक हैं, और यह भी कहा जा रहा है कि आमिर ने ब्रिटेन के पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। अगर यह आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो आमिर के लिए आईपीएल में खेलने का रास्ता खुल सकता है, क्योंकि ब्रिटेन के पासपोर्ट के साथ वह भारतीय क्रिकेट में हिस्सा ले सकते हैं।
सामाजिक आलोचना का सामना करने की संभावना
आईपीएल में खेलने का मौका मोहम्मद आमिर के लिए आसान नहीं होगा। उन्हें पाकिस्तान और भारत दोनों देशों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आमिर ने यह भी कहा कि 2009 के बाद से कई पाकिस्तान क्रिकेटर्स आईपीएल से जुड़े रहे हैं, चाहे वह कोचिंग हो या कमेंट्री।
आरसीबी के लिए आमिर का महत्व
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कहा कि अगर मोहम्मद आमिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा चुने जाते हैं, तो वह टीम की गेंदबाजी समस्याओं को हल कर सकते हैं। शहजाद का मानना है कि, 'अगर आमिर आरसीबी के लिए खेलते हैं, तो वे आईपीएल खिताब जीत सकते हैं।'
दरअसल, बहुत कम लोग जानते होंगे कि आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी खेल चुके हैं। हालांकि, 26/11 मुंबई बम धमाकों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications