IPL 2024: 'आप आईपीएल खेलने का सपना देखना बंद करो,' हरभजन ने पाकिस्तानी फैन को कराया चुप

IPL 2024: आईपीएल 2024 का समय नजदीक आ रहा है और पाकिस्तानी फैन्स सपने देख रहे हैं कि उनके भी टॉप खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते। सोशल मीडिया पर पाक फैन्स ने टॉप भारतीय खिलाड़ियों के साथ अपने खिलाड़ियों के फोटो पोस्ट कर आईपीएल टीमों की कल्पना की।

इस पोस्ट पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मजाक करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने वाला है, इसलिए इन सब चीजों को पोस्ट करने का कोई फायदा नहीं है। पाक फैन ने लिखा कि कई भारतीय और पाकिस्तानी फैन्स की इच्छा है कि बाबर और विराट आरसीबी में साथ खेले।

harbhajan singh

इसके बाद यह भी लिखा गया कि शाहीन शाह अफरीदी और बुमराह मुंबई इंडियंस और रिजवान के साथ धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। इस पोस्ट को देखने के बाद हरभजन सिंह ने तुरंत अपना रिएक्शन देना उचित समझा और फैन्स ने इसे काफी पसंद किया है।

हरभजन सिंह ने कहा कि भारतीयों का ऐसा कोई सपना नहीं है। कृपया आप ये सपने देखना बंद कर दो। जाग जाओ। हरभजन सिंह ने अपने पोस्ट के साथ हँसने वाला इमोजी भी दिया और पाक फैन को उसी समय में चुप करा दिया। भारतीय फैन्स ने भी भज्जी का समर्थन किया।

गौरतलब है कि आईपीएल में पाकिस्तान के कुछ बड़े खिलाड़ी खेल चुके हैं। साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। पाकिस्तान से शहीदी अफरीदी, शोएब अख्तर, मिस्बाह हल हक, मोहम्मद हफीज, सलमान बट, कामरान अकमल, सोहेल तनवीर आईपीएल में खेले हैं।

साल 2008 में मुंबई में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमला होने के बाद पाक खिलाड़ियों को आईपीएल में बैन कर दिया गया। इसके बाद किसी भी सीजन में पाक खिलाड़ी नहीं दिखे हैं। हालांकि आईपीएल की तर्ज पर पाकिस्तान ने भी अपना टूर्नामेंट पीएसएल शुरू कर लिया। उसके बाद से अब तक भारतीय टीम ने पाकिस्तान का कोई दौरा भी नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+