'हैदराबाद में बिरयानी के साथ रन भी....,' श्रीलंका की बेरहम बल्लेबाजी के बाद ट्रोल हुए पाकिस्तानी गेंदबाज
World Cup 2023, Pakistan vs Sri Lanka: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 8वें मैच में एशिया के दो दिग्गज- श्रीलंका (SL) और पाकिस्तान (PAK) के बीच रोचक मुकाबला खेला जा रहा है। 10 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है, जिसे लेकर पाक टीम को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
दरअसल, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेन इन ग्रीन ने शानदार शुरुआत की, हसन अली ने सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को शून्य पर आउट कर दिया, लेकिन बाबर आजम एंड कंपनी इस लय को बरकरार नहीं रख सकी।

पाकिस्तानी गेंदबाज श्रीलंका के कुसल मेंडिस के अटैक के आगे संघर्ष करते नजर आए। मेंडिस की विस्फोटक बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रहा, जिसके दम पर उन्होंने विश्व कप इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक लगा दिया और केवल 65 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा पार किया। मेंडिस ने 77 गेंदों में 122 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और छह छक्के शामिल थे।
इसके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया और 89 गेंदों पर 108 रन बनाए। हसन अली जरूर पाकिस्तान की लाज बचाने में कुछ हद तक कामयाब रहे, क्योंकि उन्होंने 10 ओवरों में 71 रन देकर सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। निर्धारित 50 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 344/9 है।
श्रीलंकाई पारी के बाद कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को उनके खराब प्रदर्शन के लिए ट्रोल किया। यहां कुछ प्रतिक्रियाएं दी गई हैं।
हालांकि, पाकिस्तान पारी के अंत में चीजों को बदलने में कामयाब रहा। हारिस राउफ ने शानदार अंतिम ओवर फेंकते हुए दो विकेट चटकाए और सिर्फ एक रन दिया। हालांकि, श्रीलंका के पास इवेंट में पाकिस्तान पर अपनी पहली जीत हासिल करने का एक महत्वपूर्ण मौका है।
अगर पाकिस्तान मौजूदा मुकाबले में जीत हासिल कर लेता है, तो यह आईसीसी इवेंट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज होगा। टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने हाईएस्ट 263 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है, जो 1992 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ था।












Click it and Unblock the Notifications