WTC Final: 'कोच के रूप में राहुल द्रविड़ जीरो हैं,' पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की भारतीय दिग्गज की आलोचना?
WTC Final 2023: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने डब्ल्यूटीसी फाइनल को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है। इसके अलावा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी उन्होंने अपना निशाना बनाया है।
WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया ने कुछ हद तक वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 296 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में निर्णय लेने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है।
दरअसल, ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया संघर्ष करते नजर आ रही है। चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत ने पहली पारी में 469 रन लुटाए। ऐसे में इस मुकाबला का विश्लेषण करते हुए अली ने कहा कि भारत ने उसी पल मैच गंवा दिया जब उसने गेंदबाजी करने का फैसला किया।

'कोच के रूप में शून्य हैं राहुल द्रविड़'
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की आलोचना करते हुए कहा कि महान बल्लेबाज 'कोच के रूप में शून्य' हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं राहुल द्रविड़ का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, हमेशा रहा हूं और रहूंगा। वह एक क्लास खिलाड़ी है, एक दिग्गज खिलाड़ी है, लेकिन एक कोच के रूप में वह बिल्कुल शून्य है।
अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'आपने भारत के लिए टर्निंग पिचें तैयार कीं। बस मुझे इसका जवाब दें। जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया के लिए यात्रा की थी, तब क्या इसी तरह के विकेट थे? उनके पास उछाल वाली पिचें थीं, है ना? भगवान जाने वह क्या सोच रहे थे।'
भारत को जीतने के लिए करना होगा चमत्कार
उन्होंने आगे कहा कि, भारत को अब ऑस्ट्रेलिया को हराने और WTC फाइनल जीतने के लिए चमत्कार की आवश्यकता है। 'भारत ने पहले दो घंटों के बारे में चिंता करते हुए उसी क्षण मैच गंवा दिया, और जिस तरह की गेंदबाजी दिखाई दे रही थी, वह बिल्कुल आईपीएल की तरह थी। लंच तक भारतीय गेंदबाज इतने खुश दिखाई दिए जैसे कि उन्होंने मैच जीत लिया हो।'
अली ने कहा, 'भारत अब केवल उन्हें सस्ते में आउट करने की उम्मीद कर सकता है और चौथी पारी में चमत्कार की उम्मीद कर सकता है। भारत ने जो 120 ओवर फेंके थे, उस दौरान मैं केवल 2-3 खिलाड़ियों को ही फिट होते देख, जिनमें रहाणे, कोहली और जडेजा थे बाकी सब थके हुए दिख रहे थे।' दरअसल, अली ने पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट और 50 एकदिवसीय मैच खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications