'बंगाली लड़कों के साथ...,' पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भारत से हार का बदला लेने के लिए बांग्लादेश को दिया बड़ा ऑफर
World Cup 2023, India vs Bangladesh: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में होना है। इस मैच से पहले शाकिब अल हसन एंड कंपनी को पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने एक बड़ा ऑफर दिया है।
दरअसल, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को भारत के हाथों में मिली करारी हार के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। अहमदाबाद में भारत ने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों पर रिकॉर्ड 8वीं जीत दर्ज की थी। अब आलम ये है कि पाकिस्तानी किसी भी कीमत पर बस भारत को हारते हुए देखना चाहते हैं फिर सामने चाहे कोई भी टीम हो।

हालांकि पाकिस्तान ने विश्व कप में अब तक अपने तीन मैचों में से केवल एक ही हारा है, लेकिन टूर्नामेंट में आगे तक जाने की उनकी क्षमता पर कई सवाल उठाए गए हैं। जहां पाकिस्तान को अब फिर से भारत से भिड़ने के लिए कम से कम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना होगा, वहीं एक पाकिस्तानी अभिनेत्री को उम्मीद है कि गुरुवार को जब बांग्लादेश भारत से भिड़ेगा तो वह अपनी हार का बदला लेगा।
सहर शिनवारी नाम की अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है कि, 'इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंधू अगले मैच में हमारा बदला लेंगे। अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली लड़कों के साथ फिश डिनर डेट करूंगी।'
इधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत-पाक मैच के बाद कई मामलों पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।
पीसीबी ने ट्वीट कर बताया कि, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी पत्रकारों के लिए वीजा में देरी और मौजूदा विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान फैंस के लिए वीजा नीति की अनुपस्थिति पर आईसीसी के साथ एक और औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने अनुचित आचरण के संबंध में भी शिकायत दर्ज की है। 14 अक्टूबर 2023 को आयोजित भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम को निशाना बनाया गया।'
बाबर आजम की टीम को अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से खेलना है, एक ऐसी टीम जिसने अपने पहले तीन मैचों में से केवल एक ही जीता है। जहां पाकिस्तान जीत की राह पर लौटने के लिए उत्सुक होगा, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अजेय शुरुआत करने के लिए उत्सुक होगी।
भारत बनाम बांग्लादेश फुल स्क्वाड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन।
बांग्लादेश: लिटन दास, तंजिद हसन, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, हसन महमूद , महेदी हसन, नसुम अहमद।












Click it and Unblock the Notifications