INDW vs PAKW: बिस्माह मारूफ और निदा डार की दमदार बल्लेबाजी, हरमनप्रीत की सेना को जीत के लिए बनाने होंगे 138 रन
भारतीय महिला टीम के सामने पाकिस्तान की महिला टीम ने एशिया कप में जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य रखा है।
India Women vs Pakistan Women Live Cricket Score and Commentary: भारतीय महिला टीम के सामने पाकिस्तान की महिला टीम ने एशिया कप में जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मरूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाने में कामयाब रही। निदा डार ने नाबाद 56 रन बनाए।

33 रनों पर ही गिर गए थे तीन विकेट
भारतीय महिला गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की शुरुआती बल्लेबाजों को सस्ते में ही पवेलियन भेज दिया। पूजा वस्त्राकर ने सिदरा अमीन को 11 के स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने मुनीबा अली को 17 के स्कोर पर ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट करा दिया। ओमैमा सोहेल को भी दीप्ति ने बिना खाता खोले ही एलबीडब्लयू आउट कर पवेलियन भेज दिया।

निदा डार ने जड़ा अर्धशतक
पाकिस्तान की ओर से इस मुकाबले में निदा डार ने शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया। उन्होंने महज 30 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इन तीनों ही खिलाड़ियों का फॉर्म मौजूदा समय में शानदार है और यह पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ बड़े स्कोर बना सकती हैं।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
भारतीय महिला टीम : स्मृति मंधाना, सब्भिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
पाकिस्तान महिला टीम : मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, बिस्माह मरूफ (कप्तान), निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, ऐमान अनवर, सादिया इकबाल, तुबा हसन, नशरा संधू।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications