हम भारत में वर्ल्ड कप जीतेंगे, पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने कही बड़ी बात
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपनी टीम को इंग्लैंड के द्वारा फाइनल में मिली हार के बावजूद पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने 13 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जहां पर उन्होंने पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी को सराहा और कहा कि इसी बोलिंग की बदौलत टीम को फाइनल में जगह मिली है। अख्तर कहते हैं, वेलडन पाकिस्तान बॉलिंग। आपने पूरे वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और अब पाकिस्तान को फाइनल में भी पहुंचाया। लक जरूर साथ था लेकिन पाकिस्तान आपने भी अच्छा खेला।

दिल दुखा है लेकिन टूटा तो नहीं है
इस खेल के बारे में बात करते हुए शोएब अख्तर का मानना था कि शाहीन की चोट मैच का टर्निंग प्वाइंट थी और इसने इंग्लैंड की टीम से प्रैशर हटाने का काम किया। इसके बाद में बेन स्टोक्स के उदाहरण पर बात की और कहा कि टीम इस खिलाड़ी से प्रेरणा ले सकती है।
अख्तर ने यह बातें टि्वटर हैंडल कैप्शन के साथ कहीं जो कहता है- दिल दुखा है लेकिन टूटा तो नहीं है।

बेन स्टोक्स 2016 के वर्ल्ड कप में थे
शोएब कहते हैं, आपको याद होना चाहिए कि बेन स्टोक्स 2016 के वर्ल्ड कप में थे (तब उन्होंने चार गेंदों पर चार छक्के खाकर इंग्लैंड को जीती हुई बाजी हराई थी) और आज उन्होंने विश्व कप जीता है। 2019 का विश्व कप भी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ही जीता गया था।
अख्तर ने कहा कि पूरा देश टीम के साथ खड़ा है और अगर ईश्वर ने चाहा तो हम भारत में वनडे वर्ल्ड कप जीत लेंगे। पाकिस्तान आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं आपके साथ खड़ा हूं। हां, तकलीफ हुई है लेकिन देश के तौर पर हम आपके साथ खड़े हैं। भगवान ने चाहा तो हम भारत में वर्ल्ड कप जीतेंगे।
पाकिस्तान की भी तारीफ हो रही है
पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड ने एक बढ़िया मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया क्योंकि मुश्किल समय में बेन स्टोक्स ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को काफी हद तक काउंटर किया है। हालांकि उनको शाहीन अफरीदी की चोट ने ही हाथ खोलने का मौका भी दिया। पाकिस्तान की तारीफ हो रही है कि उन्होंने फाइनल में इतनी बेहतरीन गेंदबाजी की और इंग्लैंड की टीम भी सराहना की पात्र है कि उन्होंने एक और सफेद गेंद क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications