पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी नहीं खोल पाए खाता, टीम हुई 92 पर आउट, वेस्टइंडीज के सामने 202 रनों से शर्मनाक हार

West Indies vs Pakistan: वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान की बुरी तरह फजीहत हुई है, विंडीज ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तानी टीम को पटखनी देते हुए सीरीज अपने नाम कर ली, तीन मैचों की इस सीरीज में वेस्टइंडीज ने 2-1 से जीत दर्ज कर ली।

बाबर आज़म और रिजवान सहित कई खिलाड़ी इस मुकाबले में फ्लॉप रहे, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। पाकिस्तानी टीम का ऐसा हाल हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में दबदबा बनाकर रखा।

west indies vs pakistan

टॉस जीतकर पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हो गया। वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाए। ब्रेंडन किंग महज 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

हालांकि एविन लुईस कुछ देर तक टिके और रन बनाने का प्रयास करते हुए 37 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच शाई होप क्रीज पर खड़े होकर रन बनाते चले गए और पाक गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। वह अपनी फिफ्टी के बाद शतक की तरफ बढ़ गए।

West Indies vs Pakistan: शाई होप का शतक

शाई होप ने शतक जमा दिया और अंत तक टिके रहे। होप ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 120 रनों की नाबाद पारी खेली, इस दौरान 10 चौके और 5 छक्के उनके बल्ले से आए। रोस्टन चेज 36 रनों की पारी खेली और अंत में जस्टिन ग्रीव्स का धमाका हुआ, उन्होंने 24 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाकर वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 294 रनों तक पहुंचा दिया।

जवाब में खेलते हुए पाक टीम की बैटिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पाकिस्तानी टीम के ओपनर सैम अयूब और अब्दुल्लाह शफीक बिना खाता खोले आउट हो गए। रिजवान भी बगैर खाता खोले आउट हो गए। सभी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए।

West Indies vs Pakistan: जेडन सील्स का धमाल

पाकिस्तान की पूरी टीम 92 के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई, सलमान आगा ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। मोहम्मद नवाज के बल्ले से भी 23 रनों की पारी खेली। जेडन सील्स ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये। वेस्टइंडीज ने 202 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+