Pak vs SA: मैच से पहले ही पाकिस्तानी मीडिया का रोना शुरू, साउथ अफ्रीका से मान ली हार

Pakistan vs South Africa Pre Match Discussion: साउथ अफ्रीका खिलाफ मैच शुरू होने से पहले ही पाकिस्तानी मीडिया में टीम के प्रदर्शन को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। प्री-मैच शो के दौरान पाकिस्तानी मीडिया के कई एंकर और एक्सपर्ट पाकिस्तान के मुकाबले साउथ अफ्रीका की टीम ज्यादा बेहतर बता रहे हैं। पूर्व पीसीबी चैयरमैन और क्रिकेटर रमीज राजा ने भी पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत का दावेदार बता दिया है।

अफगानिस्तान से मिली थी हार: पाकिस्तान को अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वनडे इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने हराया। इसके बाद से ही पाकिस्तानी मीडिया लगातार खिलाड़ियों की आलोचना कर रही है। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर साउथ अफ्रीका की तुलना में पाकिस्तान को कमजोर बता रहे हैं। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को फेवरेट का तगमा दिया जा रहा है।

pakistan vs south africa 1

तो क्या फिट नहीं हैं खिलाड़ी: पाकिस्तान की टीम लगातार तीन मैच हारकर साउथ अफ्रीका से खेलने वाली है। वहीं साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। पाकिस्तान के कुछ टीवी चैनल पर खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बातें की जा रही है। पाकिस्तान की हार के लिए खिलाड़ियों के अनफिट होना भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया लगातार खिलाड़ियों की फील्डिंग को लेकर बात कर रही है।

फखर जमान की होगी वापसी: मीडिया के मुताबिक पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने खेल को लेकर पूरी तरह से सीरियस नहीं नजर आ रहे हैं। दूसरी तरह खिलाड़ी काफी अनफिट दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की माने तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। फखर जमान पाकिस्तान टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं, ऐसे में जमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की चर्चाएं हो रही है।

पीसीबी ने की ये गुजारिश: पाकिस्तानी एक्सपर्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले को पाकिस्तान के लिए आखिरी मौका बता रहे हैं। पाकिस्तान की टीम को अगर वर्ल्ड कप में बने रहना है तो साउथ अफ्रीका खिलाफ उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। दूसरी तरफ पीसीबी यानी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और मीडिया कर्मियों से टीम को सपोर्ट करने की गुजारिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+