Pakistan vs South Africa: क्या भारत में नहीं हो रहा पाक-अफ्रीका मैच का प्रसारण? कहां देखें लाइव मुकाबला

Pakistan vs South Africa Live Streaming: दक्षिण अफ्रीकी टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर गई हुई है। सभी प्रारूप में कुल आठ मैचों के लिए अफ्रीका का यह लंबा दौरा है। पहला टेस्ट मुकाबला आज शुरू हुआ है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इस मैच की शुरुआत आज हो गई है, टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बैटिंग करने का फैसला लिया।

अपने हालिया प्रदर्शन को भूलकर पाकिस्तानी टीम कुछ नया करने का इरादा लेकर मैदान पर उतरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चौथे चक्र में उनका यह पहला ही मुकाबला है, इसमें जीत दर्ज करने का प्रयास रहेगा। घरेलू मैदान का फायदा भी मिलने वाला है।

pakistan vs south africa

इन सबके बीच भारत में इस मैच के लाइव प्रसारण को लेकर बड़ा सवाल है कि क्या भारतीय सरजमीं पर इस मैच का सीधा प्रसारण हो रहा है? इसका जवाब यही है कि भारत में मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी भी चैनल पर नहीं हो रहा है।

Pakistan vs South Africa: भारत में कैसे देखें लाइव

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही हो रहा है। FanCode एप्लीकेशन पर इस मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। एप्लीकेशन के अलावा वेबसाईट पर भी मुकाबला लाइव देखने की सुविधा है।

Pakistan vs South Africa: टीम में दो स्पिनर

पाकिस्तानी टीम में साजिद खान को ही लाया गया है, उनको बुखार था, इस वजह से आसिफ अफरीदी को टीम में शामिल करने की बातें सामने आ रही थीं लेकिन टॉस पर सब स्पष्ट हो गया। साजिद और नौमान को ही टीम में बतौर स्पिनर शामिल किया गया है।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आज़म, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन अली, शाहीन अफरीदी, नोमान अली, साजिद खान।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टोनी डी जॉर्जी, रयान रिकेल्टन, एडन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेयन्ने, सेनुरन मुथुसामी, प्रेनलन सुब्रायन, कगिसो रबाडा, साइमन हार्मर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+