PAK vs NZ: पाकिस्तान में जाकर टॉम लाथम ने रचा इतिहास, शतक जड़ 38 साल बाद किया ये कारनामा
Pakistan vs New Zealand, 1st Test: पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाजों शानदार प्रदर्शन प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले टेस्ट में टॉम लाथम ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।

Pakistan vs New Zealand, 1st Test: कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाने का कारनामा किया। इस शतक को जड़ने के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। पाकिस्तान को पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की ओर से कड़ी टक्कर मिल रही है।

डेवोन कॉनवे शतक बनाने से चूक गए
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। पाकिस्तान की पहली पारी के 438 रनों का जवाब देते हुए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम ने पहले विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान डेवोन कॉनवे अपना शतक बनाने से चूक गए और 92 के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

टॉम लैथम ने रचा इतिहास
दूसरी छोर पर लाथम ने 161 गेंदों पर अपना 13वां टेस्ट शतक पूरा किया जिस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाने का काम किया। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान की सरजमीं पर पहला शतक लगाने वाले लाथम के टेस्ट करियर का यह 13वां शतक था। न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करते हुए शतक लगाने के मामले में वह अब सबसे आगे पहुंच गए हैं।

टॉम लाथम ने जॉन राइट का रिकॉर्ड तोड़ा
न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करते हुए टेस्ट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड जॉन राइट के पास था। जॉन राइट ने अपने करियर में कुल 13 टेस्ट शतक लगाए थे। 38 साल पहले कराची के इसी मैदान पर जॉन राइट ने शतक लगाया था। अब 38 साल बाद लाथम ने एक बार फिर इस कारनामे को दोहराया है। लाथम 118 पारियों में 13 शतक लगा चुके हैं, आने वाले समय में वह इस आंकड़ों को और बेहतर कर सकते हैं। पाकिस्तान की पहली पारी के 438 रनों का जवाब देते हुए न्यूजीलैंड तीसरे दिन चायकाल तक चार विकेट खोकर 353 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड अभी भी पाकिस्तान से 85 रन पीछे है।












Click it and Unblock the Notifications