NZ vs PAK: पाकिस्तान को घर में मिल रही है न्यूजीलैंड से कड़ी टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग 11, ऐसे देखें लाइव

Pakistan vs New Zealand, 4th T20: शुरुआती मुकाबलों में हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने जोरदार वापसी की है। न्यूजीलैंड की कोशिश जीत के सफर को जारी रखने की होगी।

Pakistan vs New Zealand

PAK vs NZ, 4th T20I, New Zealand tour of Pakistan, 2023: पाकिस्तान के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है। 20 अप्रैल यानी गुरुवार को होने वाले इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

पाकिस्तान है सीरीज में आगे: पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज पाकिस्तान ने जीत के साथ किया था। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 88 रन से हराने के बाद दूसरे मैच में भी पाकिस्तान ने अपनी बढ़त बना ली थी। इसके बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में भी पाकिस्तान ने 38 रन से शनादार जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड की दमदार वापसी: पहले दो मुकाबलों में हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार वापसी की है। सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराने का काम किया। फैंस को तीसरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच एक टक्कर का मैच देखने को मिला।

159 रन पर ढेर हुई पाकिस्तान: तीसरे मुकाबले में 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी। 159 के स्कोर पाकिस्तान की पूरी टीम ऑल आउट हो गई और पाकिस्तान ने चार रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रावलपिंडी में ऐसी रहेगी पिच: इस विकेट पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश यहां पहले गेंदबाजी करने की होगी। रावलपिंडी का विकेट काफी स्लो होने के कारण यहां गेंदबाजों को फायदा मिलता रहा है।

भारत में ऐसे देखें लाइव: पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा। स्‍थानीय समयानुसार यह मुकाबला रात 9 बजे शुरू होगा। भारत में मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। जबकि पाकिस्‍तान में ऐ स्‍पोर्ट्स और न्‍यूजीलैंड में स्‍काई स्‍पोर्ट्स पर किया जाएगा।

पाकिस्तान (संवाभित प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान।

न्यूजीलैंड (संवाभित प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, कोल मैककोन्ची, हेनरी शिपली, मैट हेनरी, बेन लिस्टर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+