PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 में टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

PAK vs NZ 2nd T20 Pitch and Weather: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। उस दौरान महज 2 ही गेंद का खेल हो पाया था। दोनों टीमों के बीच आज रावलपिंडी में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की तरफ से प्रयास यही रहेगा कि सीरीज में लीड हासिल की जाए।

कीवी टीम में सीनियर खिलाड़ियों के अनुपस्थिति से पाकिस्तानी टीम को फायदा हो सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फ़िलहाल आईपीएल में खेल रहे हैं। पाक टीम बाबर आज़म की कप्तानी में एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। मौसम और पिच भी काफी अहम रहने वाली है।

Pakistan vs New Zealand

पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड दूसरा टी20 पिच रिपोर्ट

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी हुआ करती थी लेकिन हाल ही में समाप्त हुए पीएसएल में गेंदबाजों को भी मदद मिली है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही पिच से मदद मिलने के पूरे आसार हैं। पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही कहा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार शाम 8 बजे मैच शुरू हो जाएगा।

पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड दूसरा टी20 वेदर अपडेट

पिछले मैच में लगातार बारिश हुई थी और खेल नहीं हुआ था। मुकाबला रद्द हुआ था। इस बार ऐसा नहीं होगा। हालांकि दोपहर में बारिश का पूर्वानुमान था लेकिन मैच के समय बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों और फैन्स के लिए यह अच्छी खबर मानी जा सकती है। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।

पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सईम अयूब, उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, फखर जमान, इमाद वसीम, उसामा मीर, जमान खान , अब्बास अफरीदी

न्यूजीलैंड की टीम

टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सीयर्स, बेन लिस्टर, विलियम ओ'रूर्के, टॉम ब्लंडेल, जैकरी फॉल्क्स, कोल मैककोन्ची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+