PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी-20 में टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

PAK vs NZ T20 Pitch and Weather: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी करने के लिए पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू सीरीज का पहला मैच आज रावलपिंडी में खेलेगी। बड़ी सीरीज के पहले मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। पाकिस्तानी टीम घरेलू मैदान पर काफी समय बाद उतरेगी।

न्यूजीलैंड के अहम सदस्य इस समय आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। नए खिलाड़ी कीवी टीम में शामिल किये गये हैं, उनके लिए काम इतना आसान नहीं होने वाला है। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम में बेहतरीन खिलाड़ियों की खेप हैं, प्लेइंग इलेवन भी धांसू होने वाली है। पिच और मौसम काफी अहम है।

pakistanand new zealand

पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, पिच रिपोर्ट

रावलपिंडी स्टेडियम की पिच सपाट होती है और यह रनों के लिए जानी जाती है। गेंदबाजों की यहाँ खैर नहीं होती है। विकेट में अच्छा उछाल भी रहता है। बाद में धीमे गेंदबाज अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। हाल ही में समाप्त हुए पाकिस्तान सुपर लीग में मिश्रित विकेट देखने को मिले थे। इस बार भी कुछ वैसा ही विकेट देखने को मिल सकता है।

पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, वेदर अपडेट

गुरुवार के दिन रावलपिंडी में बादल छाए रहने के आसार है। तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा शहर के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान भी है। यह अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है। बारिश का खलल होने के बाद कम ओवरों का मैच कराने का विकल्प रहेगा।

न्यूजीलैंड टीम

टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, जेम्स नीशम, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के, जैकरी फॉल्क्स, टॉम ब्लंडेल, बेन लिस्टर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कोल मैककोन्ची

पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, जमान खान, आजम खान, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, अब्बास अफरीदी , इरफ़ान खान, उस्मान खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+