अंग्रेजी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर का फिर उड़ा मजाक, देखें क्या हुआ जब खिलाड़ी ने सवाल गलत समझ लिया?
Pakistan vs Ireland fans troll Shaheen Afridi: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला। इस मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बेहद मायूस नजर आए। आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी की।
शाहीन अफरीदी ने किया कमाल
शाहीन अफरीदी ने अपनी दमदार गेंदबाजी से आयरलैंड की टीम को 106 रनों पर ही रोक दिया। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज एक फिर संघर्ष करते हुए नजर आए। पाकिस्तानी बल्लेबाज़ आयरलैंड के खिलाफ नियमित अंतराल पर अपना विकेट गंवाते चले गए। हालांकि, कप्तान बाबर आजम ने एक छोर से टीम को संभाले रखा। बाबर आजम अंत तक बन रहे और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे।

अफरीदी से पूछा गया सवाल
पाकिस्तान ने 19वें ओवर में इस मुकाबले में जीत दर्ज की। शाहीन अफ़रीदी ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई। इस मैच के दौरान शाहीन अफ़रीदी फील्डिंग करते समय अपने साथी खिलाड़ी उस्मान खान से टकरा गए थे। जिसे लेकर उनसे मैच के बाद सवाल भी किया गया। यह बात अलग है कि शाहीन अफ़रीदी उस सवाल को समझने में नाकाम रहे और कुछ और ही जवाब दे दिया।
अंग्रेजी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं पाक क्रिकेटर
पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर अपनी अंग्रेजी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अंग्रेजी बोलने और समझने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि खिलाड़ियों की अंग्रेजी का मजाक बनाया जाता रहा है। आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
अफरीदी ने दिया ये जवाब
आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद शाहीन से सवाल कुछ और पूछा गया लेकिन उन्होंने इसका जवाब कुछ और ही दे दिया। दरअसल पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उनसे सवाल कैच लेने के दौरान उस्मान खान के साथ हुए टकराव पर किया गया। जिसका जवाब उन्होंने कुछ और ही दिया। शाहीन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि नई गेंद से स्विंग हो रही थी और पुरानी गेंद से भी मदद मिल रही थी। एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हमने अच्छा परफॉर्म किया। जबकि सवाल इसके ठीक विपरीत था।
फैंस ने उड़ाया मजाक
शाहीन अफरीदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज जी से वायरस हो रहा है। फैंस शाहीन को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 7 विकेट खोकर 7 गेंद रहते इस मैच को अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications