PAK vs ENG: बेन स्टोक्स ने हवा में फेंका बल्ला, पाकिस्तानी गेंदबाज ने मचाया हल्ला, बाल-बाल बचे अंपायर
Pakistan vs England, 3rd Test: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के रेहान अहमद ने दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किया। ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

Pakistan vs England, 3rd Test: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अपना शिकंजा कस लिया है। इंग्लैंड कराची टेस्ट जीतने से सिर्फ 55 रन दूर हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 167 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। बेन डकेट ने टेस्ट मैच में टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ पाकिस्तान को मैच में काफी पीछे धकेल दिया है।
बेन स्टोक्स ने खेला अजीब शॉट
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस मुकाबले पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। बेन स्टोक्स ने आते संग ही एक ऐसा शॉट खेलने का प्रयास किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। बेन स्टोक्स नौमान अली की गेंद पर बाहर निकलकर शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन बल्ला उनके हाथ से छूटकर हवा में चली गई। लेग साइड में खड़े अंपायर चोटिल होने से अपने आपको बचाने में सफल रहे। इस पर गेंदबाज ने एलबीडब्ल्यू की अपील भी जोर-शोर के साथ की।
जीत के करीब इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में इतिहास रचने के कगार पर खड़ी है। पहली बार पाकिस्तान की टीम पर अपने घर में टेस्ट क्रिकेट में क्लीन स्विप होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान की टीम के पास इससे बचने का एक ही चांस है और वह है लगातार विकेट लेना। लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों के फॉर्म को देखते हुए ऐसे होने की संभावनाएं कम ही दिखती है।
रेहान अहमद ने रचा इतिहास
इंग्लैंड की ओर से 18 साल के गेंदबाज रेहान अहमद ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 5 विकेट झटककर रेहान अहमद ने इतिहास रचने का कारनामा किया। डेब्यू टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले रेहान ने क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। रेहान ने तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 137 रन देकर कुल 7 विकेट चटकाए। रेहान की दमदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications