पाकिस्तान को तीसरे मैच में 63 रनों से मात देकर इंग्लैंड ने की T20 सीरीज में शानदार वापसी

कराची, 24 सितंबर: इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला जीतकर सात मैचों की इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। पाकिस्तान ने दूसरा मैच जीतने के बाद धमाकेदार वापसी की थी लेकिन इंग्लैंड ने फिर से सीरीज में पलटवार कर दिया है। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ कर रख दी और 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान ओपनर विल जैक्स ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाए। बैन डकेट और हैरी ब्रॉक ने कमाल की पार्टनरशिप की।

Pakistan vs England 3rd T20I: England bounce back with 63 runs win against Pakistan

डकेट 42 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि हैरी ब्रॉक ने 35 गेंदों पर 81 रनों की अटूट पारी खेली। दोनों ने शतकीय साझेदारी की जिसने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। पाकिस्तान की ओर से एस दहानी ने चार ओवर में 62 रन खर्च किए।

इसके जवाब में पाक बैटिंग के कोहिनूर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान 21 रनों के टोटल पर आउट हो चुके थे। दोनों ने 8-8 रनों की पारियां ही खेली। हैदर अली भी 3 रन पर चलते बने। यहां टॉप ऑर्डर पर बिखेरने में मार्क वुड ने अहम भूमिका अदा की।

मिडिल ऑर्डर में शान मसूद ने 40 गेंदों पर 66 रन बनाए लेकिन इफ्तिकार अहमद फेल हो गए। लोअर मीडिल ऑर्डर पर खुशदिल शाह ने 21 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद नवाज 19 ही रन बना पाए और बाकी निचले क्रम पर किसी ने कुछ खास नहीं किया। इस तरह से पाक टीम 8 विकेट पर 158 रन बनाकर सिमट गई।

मैच में मार्क वुड ने सुपरफास्ट गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। आदिन रशीद को भी 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट मिले।

बाबर आजम ने हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर पर फोड़ा है। उनका कहना है बॉलर्स ने फील्डिंग के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की, बल्कि उससे उलट ही किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+