PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, जानें कहां देख सकते हैं लाइव
Pakistan Playing XI vs Bangladesh in Asia Cup 2023: एशिया कप-2023 में सुपर-4 स्टेज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के सुपर फोर में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
पाकिस्तान से होगा सामना: अफगानिस्तान को हराने के बाद अब बांग्लादेश का सामना पाकिस्तान से होना है। दोनों ही टीमों की कोशिश सुपर फोर की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी। एशिया कप में इन दोनों टीमों के बीच वनडे में कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इन 13 मैचों में से 12 मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम ने जीत दर्ज की है। जबकि बांग्लादेश को अब तक सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली है।

मोहम्मद नवाज बाहर: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ गेंद से साधारण प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद नवाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मोहम्मद नवाज की जगह फहीम अशरफ को टीम में शामिल किया गया है। फहीम अशरफ बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
फ्री में देख सकते हैं मैच: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज यानी 6 सितंबर बुधवार को होने वाला एशिया कप 2023 मुकाबला डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा। डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर मोबाइल के जरिए फैंस फ्री में मैच का मजा उठा सकते हैं। वहीं टीवी पर मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आप यह मैच देख सकते हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications