PAK vs BAN, 2nd Test: बारिश ने बिगाड़ दिया खेल! पाकिस्तान-बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट के पहले दिन का मैच रद्द
Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test: टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट टीम रावलपिंडी में दूसरे और अंतिम टेस्ट में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार थी, लेकिन दूसरे मैच के पहले दिन ही बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और मैच शुरू होने से पहले रद्द हो गया।
लगातार बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
दरअसल, 30 अगस्त को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लगातार बारिश के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे मैच का पहला दिन रद्द कर दिया गया। पूरे दिन खराब मौसम के कारण मैच अधिकारियों को दिन का खेल रद्द करना पड़ा, जिससे फैंस और खिलाड़ियों दोनों को निराशा हुई।

रावलपिंडी में भारी बारिश के कारण आउटफील्ड पूरी तरह से पानी में डूब गई, जिससे खेल शुरू होना असंभव हो गया। अगर बारिश रुक भी जाए, तो भी मैदान की स्थिति क्रिकेट के लिए अनुपयुक्त रहेगी, क्योंकि ग्राउंड्समैन को पिच और आउटफील्ड तैयार करने में काफी समय लगेगा, इस स्थिति को देखते हुए मैच रद्द करना ही उचित समझा गया।
पाक टीम ने किए महत्वपूर्ण बदलाव
पहले टेस्ट में पाकिस्तान को मिली हार के बाद मैनेजमेंट को कुछ कठोर चयन निर्णय लेने पड़े। मार्की पेसर शाहीन शाह अफरीदी अपने बेटे के जन्म के कारण दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम से बाहर हैं। खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली में से किसी एक के उनकी जगह लेने की संभावना है।
बांग्लादेश टीम को मिली अच्छी खबर
दूसरी ओर, बांग्लादेश को बड़ी राहत मिली क्योंकि ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को स्वदेश में चल रहे हत्या के मामले के बावजूद दूसरे टेस्ट में खेलने की अनुमति मिल गई।
बांग्लादेश टीम: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, महमुदुल हसन जॉय , खालिद अहमद, नईम हसन, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम।
ये भी पढ़िए- Joe Root: क्या जो रूट तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकॉर्ड?
पाकिस्तान टीम: अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद , मोहम्मद अली, मीर हमजा, कामरान गुलाम, अबरार अहमद, सरफराज अहमद, मोहम्मद हुरैरा, आमेर जमाल।












Click it and Unblock the Notifications