World Cup 2023 में आज पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें ईडन गार्डन्स की पिच-वेदर रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, 31st Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 31वें मैच में आज, 31 अक्टूबर को बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि कप्तान बाबर आजम की टीम लगातार चार मैचों में मिली हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी, जबकि शाकिब अल हसन की टीम किसी भी कीमत पर टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। मैच से पहले जानते हैं कोलकाता में कैसा रहेगा आज का मौसम।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच विश्व कप मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। बांग्लादेश अपने पिछले मैच में नीदरलैंड से हार का सामना करने के बाद खेल में उतरेगा। शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली टीम वर्तमान में विश्व कप 2023 स्टैंडिंग में छह मैचों में दो अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। बांग्लादेश को टूर्नामेंट में एकमात्र जीत अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 के पहले मैच के दौरान मिली थी।

eden gardens

कोलकाता में कैसा रहेगा आज का मौसम
मैच के दिन कोलकाता में ज्यादातर धूप रहने की उम्मीद है। एक्यूवेदर (AccuWeather) के मुताबिक, अगले 24 घंटों में यहां बारिश की संभावना कम है। शहर में आंधी-बारिश की संभावना नहीं होने के कारण दर्शकों को बिना किसी रुकावट के मैच देखने को मिलेगा। यहां तापमान 33 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाने की भी संभावना नहीं है।

कोलकाता की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार मानी जाती है। हालांकि, वर्ल्ड कप के पिछले मैच में यहां नीदरलैंड और बांग्लादेश के गेंदबाज काफी सफल साबित हुए। मैदान पर आमतौर पर बल्ले और गेंद के बीच संतुलित मुकाबला होता है। इसके अलावा यहां स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। तेज गेंदबाज नई गेंद से विकेट निकाल सकते हैं।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश फुल स्क्वाड
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी , मोहम्मद वसीम।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान। हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+