Pakistan vs Bangladesh Dream 11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, बाबर और शांतो के बीच होगी टक्कर
Pakistan vs Bangladesh Dream 11: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मैच आज, 27 फरवरी को पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिलेगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 (Dream 11) टीम पर एक नजर डालते हैं।
दोनों टीमें अपने पहले दो मैच हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान हाल ही में भारत से छह विकेट से हारा था। जबकि बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति में पाकिस्तान
ऐतिहासिक रूप से पाकिस्तान ने इस मैच पर अपना दबदबा बनाया है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 39 मुकाबलों में से 34 में जीत हासिल की है।

BAN vs PAK: पिच पर किसे मिलेगी मदद?
रावलपिंडी की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए सपोर्टिव है। टॉस जीतने वाली टीमें शुरुआती स्विंग परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं। हाल ही में यहां हुए वनडे मैच में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने 14 विकेट खोकर 476 रन बनाए थे।
BAN vs PAK: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश के लिए तनजीद हसन, महमुदुल्लाह, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), जेकर अली, रिशाद हुसैन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान के खेलने की उम्मीद है।
पाकिस्तान की संभावित टीम में सऊद शकील, बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर और कप्तान), इमाम-उल-हक, आगा सलमान, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और अबरार अहमद शामिल हैं।
BAN vs PAK: मोहम्मद रिजवान टॉप विकेटकीपर
मोहम्मद रिजवान वनडे में अपने हालिया प्रदर्शन के कारण टॉप विकेटकीपर के रूप में उभरे हैं। जैकर अली भी एक अहम खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजों में नजमुल हुसैन शंटो और बाबर आज़म को चुनने सकते हैं। आगा सलमान और खुशदिल शाह बेहतरीन ऑलराउंडर विकल्प हैं। शाह ने दो मैचों में 107 रन बनाए हैं और एक विकेट लिया है। मेहदी हसन मिराज भी फैंटेसी टीमों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं।
हारिस राउफ और शाहीन अफरीदी मुख्य गेंदबाज हैं। फैंटेसी लीग में कप्तानी की भूमिका के लिए बाबर आज़म अपने लगातार प्रदर्शन के कारण महत्वपूर्ण हैं।
BAN vs PAK: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान
- बल्लेबाज- तौहीद हृदॉय, बाबर आजम, तनजीम हसन साकील, नजमुल हुसैन शांतो
- ऑलराउंडर- आगा सलमान, खुशदिल शाह, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन मिराज
- गेंदबाज- तस्कीन अहमद, शाहीन अफरीदी।
- कप्तान- बाबर आजम
- उपकप्तान: शाहीन अफरीदी
बांग्लादेश टीम: तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदॉय, मुश्फिकुर रहीम (विकेट कीपर), महमूदुल्लाह, जैकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, तनजीम हसन साकिब, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, सौम्य सरकार।
पाकिस्तान टीम: इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, फहीम अशरफ।












Click it and Unblock the Notifications