PAK vs BAN: बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

PAK vs BAN Pitch and Weather: रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तानी टीम के लिए अब स्थिति करो या मरो वाली हो गई है। दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है और इस मैच में पराजित होने पर पाक टीम को सीरीज से ही हाथ धोना पड़ेगा। अगर ड्रॉ हुआ तब भी सीरीज हाथ से जाएगी।

बांग्लादेश ने पिछले मैच में धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए दस विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी, पाकिस्तानी टीम की किरकरी हुई और आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। शान मसूद की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम इस बार पूरा जोर लगाना चाहेगी।

rawalpindi stadium

पाकिस्तान vs बांग्लादेश पिच रिपोर्ट

रावलपिंडी की पिच टेस्ट मैचों में अपने उच्च स्कोर वाले मैचों के लिए जानी जाती है। यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 345 है, जबकि दूसरी पारी का औसत 413 है। इस स्थल पर खेले गए 14 टेस्ट मैचों में से, दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने सात मैच जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तीन मैच जीते हैं। सबसे बड़ा स्कोर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का 657 रन है।

पाकिस्तान vs बांग्लादेश मौसम अपडेट

दूसरा टेस्ट पाकिस्तान के रावलपिंडी में होगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 अगस्त को दिन में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर रात में 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। सुबह के समय गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि रात में बारिश की संभावना 23% रह सकती है। पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 82% से 87% के बीच रहेगा।

पाकिस्तान को करना होगा कमाल

पिछले मैच में हार के बाद पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम में तनाव का माहौल था। प्लेयर्स के बीच झगड़े की खबरें भी सामने आई है। शाहीन अफरीदी और कप्तान शान मसूद के बीच लड़ाई हो गई थी। यहाँ तक की हाथापाई की नौबत आ गई थी। शाहीन अफरीदी को इस मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तानी टीम को अब कोई कमाल करने की दरकार रहेगी। जीत हासिल करने से ही सम्मान बचा रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+