PAK vs BAN: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में होगा बारिश का खलल? जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
PAK vs SL Pitch and Weather: पाकिस्तान दौरे पर गई बांग्लादेशी टीम का पहला मुकाबला 21 अगस्त को रावलपिंडी में होना है। रावलपिंडी टेस्ट मैच में दोनों टीमों की तरफ से एक ही प्रयास किया जाएगा और वह होगा जीत। देश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान दौरे पर आई है।
शान मसूद पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे, जबकि नजमुल शांतो बांग्लादेश की अगुवाई करेंगे। पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर खेलने के बावजूद बांग्लादेश ने हाल के आईसीसी टूर्नामेंटों में दिखाया है कि वे मजबूत टीमों को चुनौती दे सकते हैं।

पाकिस्तान vs श्रीलंका पिच रिपोर्ट
रावलपिंडी स्टेडियम की पिच को लेकर अगर बात करें, तो यह उच्च स्कोर के लिए जानी जाती है। स्कोर 300 से कम बनने की कोई संभावना नजर नहीं आती। हालांकि तीसरी और चौथी पारी के स्कोर उतने ज्यादा नहीं बनते क्योंकि बाद में विकेट धीमा हो जाता है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लेना सही होगा।
पाकिस्तान vs श्रीलंका मौसम अपडेट
मुकाबले की शुरुआत में देरी होने की संभावना जताई जा सकती है क्योंकि बारिश के आसार हैं। सुबह के समय 50 फीसदी तक बरसात होने से मैच में खलल देखने को मिल सकता है। हालांकि बाद में बारिश के आसार कम हैं लेकिन अन्य दिनों में भी बारिश हो सकती है। हर दिन बारिश आने से स्पिनरों की बल्ले-बल्ले हो सकती है। हालांकि बारिश का साया रहने से दर्शकों का मनोरंजन कम हो जाएगा।
पाकिस्तान टीम
अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, सरफराज अहमद, मीर हमजा, कामरान गुलाम, अबरार अहमद , मोहम्मद हुरैरा
बांग्लादेश टीम
जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, हसन महमूद, खालिद अहमद, नईम हसन, तस्कीन अहमद , तैजुल इस्लाम












Click it and Unblock the Notifications