VIDEO: आउट होने के बाद आग बबूला हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, गुस्से में गेंदबाज को दिखाया बल्ला और फिर...
एशिया कप के सुपर फोर के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान की जीत के साथ ही भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं है।
नई दिल्ली, 7 सितंबर। एशिया कप के सुपर फोर के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान की जीत के साथ ही भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने नसीम शाह की दो छक्को की बदौलत 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैदान पर भिड़े खिलाड़ी
19वें ओवर में पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज आसिफ अली आउट हो गए। अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद अहमद ने करीम जनत के हाथों आसिफ अली को कैचट आउट कराया। आउट होने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ी भी अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाए और एक-दूसरे को टक्कर मार दी।
आसिफ अली ने दिखाया बल्ला
यह मामला यही नहीं रुका, इसके बाद आसिफ अली ने गेंदबाज फरीद अहमद को अपना बल्ला दिखाया। जिसके बाद अंपायर और मैदान पर मौजूद खिलाड़ी बीच बचाव करने आए। इस सभी ने मिलकर दोनों खिलाड़ियों को शांत किया और एक-दूसरे से अलग किया, जिसके बाद आसिफ अली पवेलियन लौट गए। आसिफ अली जब आउट हुए तो पाकिस्तान को जीत के लिए 7 गेंदों में 12 रनों की जरूरत थी।
नसीम शाह ने जड़े लगातार 2 छक्के
इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए था। इसके बाद नसीम शाह ने लगातार 2 छक्के मारकर पाकिस्तान को जिता दिला दी। पाकिस्तान की जीत के साथ ही भारत का एशिया कप के फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। अब भारत अपना अंतिम मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।












Click it and Unblock the Notifications