PAK vs AFG: बाबर और शफीक ने जड़ा अर्धशतक, अफगानिस्तान को मिला 283 रन का लक्ष्य
Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 22वें मैच में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। अफगानिस्तान को जीत के लिए 283 रन का लक्ष्य मिला है।
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने खेली कप्तानी पारी
पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने सर्वाधिक 74 रन के साथ कप्तानी पारी खेली। बाबर ने 92 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 74 रन बनाए। इसके अलावा ओपनिंग करने आए अब्दुल्लाह शफीक ने 75 गेंदों में पांच चौके, दो छक्के की मदद से 58 रन की मजबूत पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा नवीन-उल-हक ने दो और मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक की पारी ने पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ 282 के सम्मानजक स्कोर तक पहुंचा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने शुरुआती विकेट खो दिया लेकिन शफीक ने 58 रनों की पारी खेली और उन्हें खेल में बनाए रखा।
अब्दुल्ला शफीक के बाद में बाबर ने पाकिस्तान की कमान संभाली। अंत में, इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने भी 40-40 रन बनाए और पाकिस्तान को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद












Click it and Unblock the Notifications