AFG vs ENG: अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान में खौफ, चेन्नई की पिच पर सता रहा बेइज्जती का डर
Pakistan v Afghanistan 22nd Match: रविवार के दिन वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम ने वो कर दिखाया जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना भी की होगी। पिछले साल की विश्व चैंपियन यानी कि इंग्लैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ हार गई। जिससे इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई है।
फ्लॉप रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज: इंग्लैंड की क्रिकेट की टीम वैसे वर्ल्ड कप में कई बार वर्ल्ड कप का शिकार हो चुकी है। वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम कई बार छोटी टीमों से हार चुकी है। लेकिन यह अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार इंग्लैंड को गहरा दर्द देने का काम कर गई है। इंग्लैंड की टीम को इस हार के बाद खुद पर काम करने की जरूरत है। इंग्लैंड के बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे।

अफगानिस्तान को मिली जीत: अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 57 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। गुरबाज की दमदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 215 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने 66 और डेविड मलान ने 32 रन बनाने का काम किया।
स्पिनर्स से पाकिस्तान में खौफ: अफगानिस्तान के स्पिनरों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया। उसका असर अब पाकिस्तान में भी देखा जा रहा है। दरअसल पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई के के चेपॉक स्टेडियम में अपना मुकाबला खेलना है। जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच खेला गया था। स्पिनर के लिए यह पिच काफी मददगार मानी जाती है। ऐसे में अफगानिस्तान की स्पिनर्स पाकिस्तान के बल्लेबाजों को इस मैदान पर परेशान कर सकते हैं।
पाकिस्तान से होगा मुकाबला: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज अभी से ही इस मैच को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी लेकिन अफगानिस्तान पाकिस्तान को हराकर एक और उलटफेर करने की कोशिश में होगी। लगातार दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
अफगानिस्तान के पास मैच विनर खिलाड़ी: पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया खिलाफ खेलना है। उसके बाद 23 अक्टूबर को पाक का सामना चेन्नई में अफगानिस्तान से होगा। अफगानिस्तान से होने वाले इस मैच को लेकर पाकिस्तान में कई पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को सावधान कर रहे हैं। क्योंकि अफगानिस्तान के पास जिस तरीके का स्पिन अटैक वह पाकिस्तान को हरा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications