PAK vs AUS: पाकिस्तान के खिलाफ ये खिलाड़ी बरसाएंगे रन, ऑस्ट्रेलिया ने कर दी प्लेइंग 11 की घोषणा

AUS Vs PAK 1st Test Playing 11: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 दिसंबर यानी कि गुरुवार से होने जा रहा है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस प्लेइंग इलेवन में कई दिग्गज खिलाड़ियों को मौका दिया है।

नाथन लियोन की वापसी: ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन चोट की वजह से ऐशेज सीरीज से बाहर हो गए थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनकी वापसी हुई है। नाथन लियोन के अलावा तेज गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टीम के लिए पहले टेस्ट मैच में दमखम दिखाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एलेक्स कैरी संभालते हुए नजर आएंगे।

AUS Vs PAK 1st Test 1

डेविड वार्नर के लिए आखिरी सीरीज: डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी आखिरी बार टीम के लिए टेस्ट में इस सीरीज के दौरान ओपनिंग करते दिखाई देंगे। डेविड वार्नर का यह आखिरी टेस्ट सीरीज है। डेविड वार्नर ने सीरीज से पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। डेविड वार्नर ने बताया था कि पाकिस्तान के खिलाफ वह अपने करियर का आखिरी टेस्ट सीरीज खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर की बात करें तो मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड पर काफी कुछ निर्भर करेगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग XI: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम: शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 14-18 दिसंबर, पर्थ स्टेडियम
दूसरा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, एमसीजी
तीसरा टेस्ट: 3-7 जनवरी, एससीजी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+